डुअल कैमरे के साथ आया Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8, क्या Realme के लिए बन सकता है खतरा

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने पिछले महीने Redmi 8a को लॉन्च किया था जो कि Redmi 7A का अपग्रेडेड वर्जन था। वहीं, आज कंपनी ने रेडमी 7 के अपग्रेडेड वर्जन Redmi 8 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने इस लॉन्च इवेंट के दौरान जानकारी दी कि Redmi Note 8 Pro इंडिया में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

कीमत और उपलब्धता

Redmi 8 को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इस के 3जीबी रैम +32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है। फोन 12 अक्टूबर को मी.कॉम के साथ ही फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी है कि शुरूआत में 5 मिलिन कस्टमर्स को रेडमी 8 का 4GB रैम वेरिएंट 7,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 7 Pro मिल रहा है 2,000 रुपये सस्ता, जानें कहां और कैसे मिलेगा फायदा
redmi-8-new
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 720×1520 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.21-इंच की TFT डिसप्ले दी गई है। इस स्क्रीन में 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 320ppi है। इसके साथ फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया है।

इसके अलावा रेडमी 8 दो वेरियंट 3जीबी+32जीबी और 4जीबी+64जीबी में पेश किया है। यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आता है। माइक्रो एसडी कार्ड से फोन की मेमरी को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतने समय में बेचे दो करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन

redmi-8

फोटोग्रफी के लिए फोन में डुअल रियर AI कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 12-मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी IMX363 का सेंसर एफ/1.8 अपर्चर और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम बात करें फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10.0.1.3 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया जाएगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here