
पिछले महीने Motorola की ‘जी8 सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Moto G8 Plus सामने आया था। इस स्मार्टफोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया था। एफसीसी लिस्टिंग से एक ओर जहां फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था वहीं साथ ही यह भी पुख्ता हो गया था कि मोटोरोला Moto G8 Plus नाम के नए फोन पर काम कर रही है जो जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा। वहीं आज Motorola Moto G8 Plus की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि Moto G8 Plus आने वाली 24 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Moto G8 Plus के लॉन्च से जुड़ी यह जानकारी हालांकि लीक के माध्यम से ही सामने आई है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही 24 अक्टूबर को फोन लॉन्च करने की घोषणा कर देगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Motorola आने वाली 24 अक्टूबर को ब्राजील में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से Moto G8 Plus स्मार्टफोन टेक बाजार में एंट्री लेगा। उम्मीद है कि ब्राजील में लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही यह फोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा।
Moto G8 Plus
मोटो जी सीरीज़ में लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन Moto G7 Plus का ही उन्नत वर्ज़न बताया जा रहा है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार Moto G8 Plus को वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन 2280 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Google Pixel 4 और Pixel 4XL हुए लॉन्च, शानदार कैमरा और प्रोसेसर के दम पर क्या कर पाए मार्केट में राज
Moto G8 Plus एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेर्ट देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि Moto G8 Plus को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

फोटोग्राफी के लिए Moto G8 Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा, जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी के Moto G8 Plus में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone SE2 की कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब, 64GB और 128GB पर होगा लॉन्च
Moto G8 Plus को लेकर रिपोर्ट में सामने आया है कि यह फोन ब्लूटूथ, डुअल सिम, डुअल 4जी, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी से लैस होगा तथा साथ ही 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Moto G8 Plus को ब्लैक ग्रेडिएंट वाले ब्लू और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 24 अक्टूबर का इंतजार किया जा रहा है।





















