5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन U3

Join Us icon

वीवो ने अपनी घरेलू मार्केट में यू-सीरीज़ को बढ़ाते हुए U3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। U3 को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें स्पार ब्लू, ब्लैक और अनियन ब्लू है। फिलहाल चीन के अलावा अन्य मार्केट में वीवो यू3 की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं, लॉन्च से कुछ दिन पहले ही यह फोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हुआ था।

Vivo U3 की कीमत

अगर बात करें वीवो यू3 की कीमत की तो इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 999 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपए) में पेश किया है। वहीं, यू3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,000 रुपए) में पेश किया है। यह चीन में वीवो ई-शॉप पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
vivo-u3
Vivo U3 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें वीवो यू3 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में 4GB व 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर एफ/ 1.78 अपर्चर के साथ, अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इतना ही नहीं U3 स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here