4000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8T, फोन की रियल फोटो आई सामने

Join Us icon

Xiaomi की ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ में लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में हिट साबित हो चुके हैं। Note 8 Pro ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कई दिनों से खबर आ रही है कि शाओमी इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन Redmi Note 8T लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले हफ्ते एक लीक में Redmi Note 8T के बैक पैनल की फोटो सामने आई थी वहीं आज रेडमी नोट 8टी की रियल फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Redmi Note 8T से जुड़े इस नए लीक में फोन की रियल फोटो को शेयर किया गया है। इंडियन टिप्सटर द्वारा शेयर की गई इस फोटो में Redmi Note 8T की रियल ईमेज दिखाई गई है। फोटो में फोन डिसप्ले पर स्क्रीनगार्ड लगा है जिसपर फोन की स्पेसिफिकेशन्स अंकित है। इस नए लीक में एक ओर जहां यह साफ कर दिया है कि Redmi Note 8T बेहद जल्द बाजार में दस्तक देने वाला है वहीं दूसरी ओर इस लीक में फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Redmi Note 8T

Redmi Note 8T की इस फोटो से पता चला है कि रेडमी नोट सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एआई तकनीक से लैस होगा। Redmi Note 8T के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में अल्ट्रा वाइड एंगल और एक मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा। शाओमी अपने इस फोन को 6.3 इंच की डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च करेगी तथा रेडमी नोट 8टी के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा।

xiaomi Redmi Note 8T real image snapdragon 665 4000mah battery specifications revealed

सामने आई फोटो के अनुसार Redmi Note 8T को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी तो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Redmi Note 8T में बैटरी चार्ज के लिए यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा। वहीं साथ ही Redmi Note 8T में एनएफसी सपोर्ट देखने को मिलेगा।

डिजाईन

Redmi Note 8T के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी जाएगी। इसी तरह बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में है तथा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। Redmi Note 8T के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो Redmi Note 8 सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस में नहीं दिया गया था। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबपी पोर्ट के एक ओर स्पीकर और दूसरी ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है। टिपस्टर के अनुसार Xiaomi अपने इस आगामी स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में बाजार में उतारेगी। 

xiaomi Redmi Note 8T real image snapdragon 665 4000mah battery specifications revealed

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here