Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo और दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung अगले महीने 7 नवंबर को 5G AI मीडिया कांफ्रेंस आयोजित करने वाली है। इस कांफ्रेंस में Vivo अपने अगले 5G स्मार्टफोन Vivo X30 5G को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 980 अपर मिड रेंज प्रोसेसर और इंटिग्रेटेड 5G मॉडम होगा।

कुछ दिनों से Vivo X30 5G स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रहीं थीं। इस स्मार्टफोन को अफोर्डेबल 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की कोशिश है कि वह कम दाम में ग्राहकों को एक 5जी फोन उपलब्ध कराए। Vivo X30 5G दोनों तरह- स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5G बैंड को सपोर्ट करेगा।

vivo-x30-5g

हालांकि, फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन वाटरफॉल डिसप्ले देगी। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।

vivo-x30
फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। हो सकता है कि फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च न किया जाएगा। इंडिया से पहले फोन को चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि चीन की मार्केट में कंपनी ने कुछ दिनों पहले Vivo iQOO Neo 855 को पेश किया था। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो iQOO Neo 855 में 6.38-इंच 1080 x 2340 AMOLED डिसप्ले दी गई है जो कि DC Dimming और HDR10 से लैस है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ है ही 64GB/128GB/256GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल f/1.79 सोनी IMX363 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर में 8-मेगापिक्सल f/2.2 120° अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल f/2.4 डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल f/2.0 S5K3P9 सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here