
Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि आने वाली 14 नंवबर को कंपनी अपना पेंटा कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले पौलेंड में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट के विभिन्न बाजारों में कदम रखेगा। Xiaomi यह पहले ही बता चुकी है कि Mi Note 10 को 108MP Penta Camera के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी द्वारा इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी गई है।
यह है फुल कैमरा डिटेल
Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि Mi Note 10 में पांच कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। सीधे फोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi Note 10 का प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर फोन के बैक पैनल पर दिए गए वट्रिकल शेप वाले कैमरा सेटअप में तीसरे नंबर पर फिट किया गया है। इस कैमरा सेटअप में सबसे उपर 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद रहेगा जो 50x Zoom की क्षमता से लैस होगा।

Mi Note 10 में उपर से दूसरा कैमरा सेंसर पोर्टरेट लेंस दिया गया है। यह कैमरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसी तरह Mi Note 10 में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो कैमरा सेटअप में चौथे नंबर पर फिट है। रियर कैमरा सेटअप में सबसे नीचे 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एक मैक्रो लेंस है। Mi Note 10 के रियर कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट दी गई है। साथ में आपको यह भी बता दें कि Mi Note 10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा तथा यह इन-डिसप्ले सेंसर तकनीक से लैस हो सकता है।
Xiaomi Mi Note 10
Mi Note 10 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1080 पिक्सल सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा डिवाईस में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है।
Wide ?????
108MP ???➡️?
Telephoto ?????
Macro ?
Discover the secrets hidden in our not-so scary #Halloween teaser. #DareToDiscover with #MiNote10 pic.twitter.com/JUmEEs95y3
— Xiaomi #First108MPPentaCam (@Xiaomi) October 31, 2019
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 के रियर कैमरा सेटअप की जानकारी जहां कंपनी ने खुद ही पेश कर दी है वहीं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक की मानें तो Xiaomi Mi Note 10 को कपंनी द्वारा 4000एमएमएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
108 MP कैमरा ऐसे करेगा काम
Xiaomi Mi Note 10 में Samsung द्वारा पेश किया गया ISOCELL Bright HMX सेंसर देखने को मिलेगा। यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है। ISOCELL Bright HMX में Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है। यह तकनीक चार अलग-अलग पिक्सल को साथ लेकर काम करती है और चारों से कैप्चर फोटो को एक बनाती है। एक ही आब्जेक्ट पर चार पिक्सल के काम से लो लाईट में भी फोटो अच्छी क्लिक होती है और साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं।

वहीं अधिक रोशनी होने की कंडिशन में Samsung का 108-megapixel camera sensor कंपनी के ही Smart-ISO मेकनिज़म पर काम करेगा जो। इस प्रक्रिया में ISOCELL Bright HMX रोशनी को कंट्रोल कर पिक्सल को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह नया सेंसर 6016 x 3384 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर 6K वीडियो बनाने की क्षमता रखता है वहीं साथ ही यह सेंसर 30 fps (फ्रेम पर सेकेंड) की स्पीड से शूटिंग कर सकता है।



















