48MP क्वाड कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 8T

Join Us icon

Xiaomi ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Redmi Note 8T को कंपनी ने आज ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रहीं थीं। इस फोन को कंपनी ने स्पेन में आयोजित हुए इवेंट के दौरान पेश किया है। वहीं, कंपनी ने इस इवेंट में हाल ही में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro के ग्लोबल वेरिएंट Mi Note 10 और इसके बड़े वेरिएंट Mi Note 10 Pro से भी पर्दा उठा दिया है।

अगर बात करें Redmi Note 8T की कंपनी ने इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 199 यूरो (लगभग 15,672 रुपए) में पेश किया है। फोन को स्पेन में 8 नंबर से सेल किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवंबर से जर्मनी में सेल के लिए आएगा। इतना ही नहीं कंपनी जल्द ही इस फोन को यूके में भी उपलब्ध कराएगी। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।
redmi-note-8t
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi Note 8T में 6.3-इंच फुलएचडी+ डॉट डिसप्ले दी गई है। फोन में रियर और बैक पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है। इतना ही नहीं इसमें 4जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज मौजूद है।
redmi-note-8t-new-1
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा फोन में 8एमपी+2एमपी +2एमपी कैमरा लेंस दिए गए हैं, जिसमें एक मेक्रो लेंस भी है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन का कैमरा दिया गया है।
redmi-note-8t-camera
फोन में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके साथ ही फोन में एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, फोन में सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here