Samsung Galaxy M10s : अपनी कीमत से महंगा दिखता है यह स्मार्टफोन

Join Us icon

इस बात को शायद ही कोई झुठला पाएगा कि जब से चीनी कंपनी Xiaomi ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा है, उसके बाद ही से लो बजट सेग्मेंट में उछाल आया है। Xiaomi ने कम कीमत पर शानदार स्मार्टफोंस को बाजार में उतार कर तेजी से भारतीय यूजर्स को अपना फैन बना लिया। इस सेग्मेंट में बढ़ती स्मार्टफोन की डिमांड के बाद आज Realme, OPPO, VIVO व Samsung जैसे बड़ें ब्रांड्स भी कम कीमत पर स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही Samsung ने लो बजट को हिट करते हुए अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Galaxy M10s लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन महज़ 8,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया था जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। इस बजट रेंज में स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो एक लंबी लिस्ट सामने आ जाती है। इस लिस्ट में मौजूद Samsung Galaxy M10s अन्यों से कितना बेहतर है और क्या इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन को लेना फायदे का सौदा है? इन्हीं सभी सवालों का जवाब ढूंढने के लिए हमनें भी Samsung Galaxy M10s को हाथ में लिया और एक सप्ताह तक इसका यूज़ किया है। एक हफ्ते के यूज़ के दौरान हमारा अनुभव क्या रहा, यह हम आपको आगे लिखे रिव्यू में बताने वाले हैं।

लुक व डिजाईन

‘फर्स्ट इम्प्रेशन इज़ लास्ट इम्प्रेशन’ सिर्फ इंसानों पर नहीं बल्कि स्मार्टफोंस पर भी लागू होता है। फोन की लुक ही सबसे पहले किसी यूजर को प्रभावित करती है। Samsung Galaxy M10s के मामले में हम कहेंगे कि इस फोन का फर्स्ट इम्प्रेशन शानदार है। सैमसंग का यह सस्ता फोन लुक के मामले में अपने बजट से महंगे स्मार्टफोंस को भी पीछे छोड़ता है। इस बजट में मौजूद में Xiaomi व Realme की तुलना में हमें Galaxy M10s काफी प्रीमियम क्वॉलिटी का महसूस हुआ है। फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल ग्लॉसी व शाइनी है तथा इसके साईड ऐज़ फोन को पकड़ने पर काफी स्लीक अहसास देते हैं।

samsung galaxy m10s review in hindi specification features camera battery price

Samsung Galaxy M10s को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की थोड़ा सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी टाईप सी पोर्ट, दाई ओर स्पीकर तथा बाईं ओर 3.5एमएम जैक है। इसी तरह Galaxy M10s के राईट पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन तथा लेफ्ट पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है।

samsung galaxy m10s review in hindi specification features camera battery price

Samsung Galaxy M10s को कंपनी की ओर से Opal Black और Sapphire Blue कलर में लॉन्च किया गया है। डिजाईन में थोड़ी कमी हमें लिखी वह है फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर थोड़ा उपर की ओर स्थित है, जिससे इसके यूज़ में थोड़ी परेशानी होती है। हमारी राय में फिंगरप्रिंट सेंसर थोड़ा और नीचे की ओर स्थित होना चाहिए था, जिससे हर साईज के हाथ में इसका यूज़ आसानी से हो पाता। वहीं Samsung Galaxy M10s के बॉक्स के साथ कंपनी किसी भी तरह का कवर नहीं देती है लेकिन फोन के स्लीक और स्लीपरी होने के चलते बैक कवर होना आवश्यक है। फोन के हथेली से फिसलने का डर बना रहता है।

डिसप्ले

Samsung Galaxy M10s को 6.2 इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। फोन कीे डिसप्ले राउंड कॉर्नर वाली है और साईड व उपरी ओर से पूरी तरह से ऐज़ से मिली हुई है। इसमें कोई दो राय नहीं कि Galaxy M10s की डिसप्ले सुपर एमोलेड होने के चलते बेहद ही बेहतरीन विजुअल क्वॉलिटी देती है। स्क्रीन कॉन्ट्रास्ट व ब्राइटनेस कमाल ही है और डिसप्ले पर आने वाले कलर बखूबी निखरकर आते हैं।

samsung galaxy m10s review in hindi specification features camera battery price

ऑनलाईन वीडियो हो या गेम Samsung Galaxy M10s की डिसप्ले शानदार अनुभव देती है। इनडोर व आउटडोर दोनों जगह ब्राइटनेस आसानी से यूज़ की जा सकती है। यूज़ के दौरान हमें Samsung Galaxy M10s की ऑटो ब्राइटनेस में थोड़ी खामी लगी। यह लाईटिंग कंडीशन को जज करने में थोड़ा वक्त ले रही थी, ऐसे में ऑटो चेंज की बजाय मैन्युअली फोन की ब्राइटनेस कम व ज्यादा करनी पड़ रही थी। हालांकि इसे हम डिसप्ले नहीं बल्कि फोन में मौजूद यूजर इंटरफेस की खामी मान रहे हैं।

फोटोग्राफी

Samsung Galaxy M10s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में एफ/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है। Galaxy M10s फ्रंट और बैक दोनों सेंसर्स से 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी प्लस क्वॉलिटी की वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं फोन के दोनों कैमरा सेंसर ब्यूटी मोड फिल्टर्स के साथ काम करते हैं।

कैमरा रिजल्ट की बात करें तो Samsung Galaxy M10s का रियर कैमरा हमें सही लगा। यह बेहद बेहतर तो नहीं है लेकिन बजट को देखते हुए इसे बुरा भी नहीं कहा जा सकता है। रियर कैमरे की ही बात करें तो यहां नॉर्मल मोड, वाइड एंगल मोड, लाईव फोकस और प्रो मोड मौजूद है। हमें वाइड एंगल मोड बेहतरीन लगा। यह काफी चौड़ा व्यू प्रदान करता है जिसमें आब्जेक्ट के साथ ही बैकग्रांउड को भी अच्छी तरह से कैप्चर किया जा सकता है। कैमरे में कलर और ब्राइटनेस औसत है, हां रियर कैमरे में आब्जेक्ट के पीछे लिखे टेक्स्ट विजिबल नहीं रहते हैं। वहीं रात को खींची फोटो चमकदार रंगो को तो बखूबी कैप्चर कर लेती है लेकिन फोटो को ज़ूम करने पर यह पिक्सलेट होती है।

सेल्फी कैमरे का रिजल्ट भी औसत ही कहा जाएगा। फ्रंट कैमरा भी वाइड एंगल सपोर्ट करता है लेकिन इसकी वाइड क्षमता बेहद ज्यादा नहीं है। हमें सेल्फी में शार्पनेस की कमी लगी। कलर भी थोड़े फीके रहे। लो लाईट की सेल्फी भी थोड़ी पिक्सलेट रही। लेकिन फ्रंट कैमरे में मौजूद फिल्टर्स फोटो की लुक को बढ़ाने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन बजट के हिसाब से आप जितनी उम्मीद रखेंगे, यह फोन उन उम्मीदों को पूरी करता है।

प्रोसेसिंग

Samsung Galaxy M10s को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 1.6गीगाहर्ट्ज़ + 1.35गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड  वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट दिया गया है। Galaxy M10s एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित स्मार्टफोन है जो वनयूआई के साथ काम करता है। यूज़ के दौरान प्रोसेसिंग तो ठीक रही लेकिन हमें यूजर इंटरफेस से थोड़ी शिकायत रही। फोन के स्टार्ट अप और नेविगेशन बार को गेस्चर के साथ यूज़ करने में थोड़ी समस्या रही। हालांकि नेविगेशन बार को बटन में बदला जा सकता है। वहीं फोन का यूआई ऑटो ब्राइटनेस समझने में भी थोड़ी ढीला साबित रहा।

samsung galaxy m10s review in hindi specification features camera battery price

प्रोसेसिंग की बात करें तो लो बजट सेग्मेंट में Samsung Galaxy M10s का काम संतोषजनक है। यूूज़ के दौरान यह फोन बेवजह न तो हैंग हुआ और न ही गेम खेलने के दौरान कोई हिटिंग की समस्या सामने आई। प्रोसेसिंग के दौरान रिजल्ट लैग फ्री रहा। हमनें इस फोन में कॉल ऑफ ड्यूटी गेम खेला और प्रोेसेसिंग पूरा वक्त एक समान रही है। हालांकि गेमिंग के दौरान अच्छे व्यूअर एक्सपीरियंस के लिए ग्राफिक्स की थोड़ी कम खली। फोन के डिसप्ले अच्छी है लेकिन पिक्सल थोड़ा और शार्प रहते तो ज्यादा अच्छी कहा जाता।

बैटरी

Samsung Galaxy M10s को कंपनी ने 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अच्छी बात है कि कंपनी 15वॉट चार्जर को बॉक्स के साथ ही दे रही है। इस फोन को यूएसबी टाईप सी पोर्ट से चार्ज किया जाता है। फास्ट चॉर्जिंग सपोर्ट होने के चलते Galaxy M10s 1 घंटे में ही 1 से 60 प्रतिशत तक चार्ज हो पा रहा था।

बैटरी की खपत की बात करें तो Galaxy M10s की बैटरी 98 प्रतिशत चार्ज होने बाद ऐवरेज यूज़ के दौरान तकरीबन 25 घंटे बाद 15 प्रतिशत तक आई। इसी तरह फोन की बैटरी को 15 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक आने में 2 घंटे का समय लगा और 10 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक आने में बैटरी ने 105 मिनट आराम से निकाल दी। कन्टिन्यू यूज़ के बावजूद फोन की बैटरी को 5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत तक आने में Galaxy M10s ने डेढ़ घंटे का समय लिया। बता दें कि फोन चार्ज होने के दौरान और लो बैटरी पर यूज़ के दौरान हमें हिटिंग की समस्या नहीं देखने को मिली।

निष्कर्ष

samsung galaxy m10s review in hindi specification features camera battery price

Samsung Galaxy M10s को कंपनी द्वारा सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। Galaxy M10s को लेकर कहा जा सकता है कि यह फोन इस बजट में स्मार्टफोंस में बेस्ट लुकिंग फोन है। फोन का डिजाईन और लुक बेहद शानदार है जो इसे फोन की कीमत से महंगा ही दर्शाती है। Galaxy M10s की डिसप्ले क्वॉलिटी हमें काफी अच्छी लगी और इसका बैटरी बैकअप भी शानदार है। Samsung द्वारा बॉक्स में 15वॉट चार्जर भी साथ दिया जा रहा है जिसे प्लस प्वाइंट कहा जाएगा। Galaxy M10s की प्रोसेसिंग अच्छी और कैमरा क्वॉलिटी औसत दर्जे की साबित हुई है। यदि कोई व्यक्ति 8,000 रुपये से कम कीमत में कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहता है तो उसे Samsung Galaxy M10s की सलाह दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here