
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि चीनी कंपनी Xiaomi भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी में है और इस बार कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Mi Note 10 इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज 91मोबाइल्स की खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए शाओमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपना 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन से Mi Note 10 लॉन्च की पुष्टि की है।
Mi Note 10 को इंडिया में लॉन्च करने की जानकारी कंपनी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये दी है। मनु ने हालांकि अभी Mi Note 10 की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इन्होंने ट्वीट करते हुए, #108MP हैशटैग का यूज़ किया है और It’s Coming लिखा है। 108MP के साथ ही कंपनी की ओर से यह सार्वजनिक कर दिया गया है कि Xiaomi भारत में अपना 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 लॉन्च करने वाली है। Xiaomi Mi Note 10 की इंडिया लॉन्च डेट भी जल्द ही आपको बताई जाएगी।
? ???? ????
? ? ? ? ?
? ? ? ? ?
? ? ? ????
I T'S C O M I N G #108MP
? ? ? ? ?
? ? ? ? ?
? ???? ????— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) November 25, 2019
Mi Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स
Mi Note 10 में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है। Mi Note 10 की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर दिया है जो फोन को 65 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस है।
Mi Note 10 का कैमरा
अगर बात करें Mi Note 10 की तो इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

शाओमी 100W टेक्नोलॉजी
Xiaomi ने 100W सुपर चार्ज टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करते हुए दावा किया है कि इस तकनीक के जरिए 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 17 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं Vivo की 120W charging technology की बात करें तो यह Xiaomi से कुछ कदम आगे है और 4000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 13 मिनट में ही फुल चार्ज कर देती है।


















