
नए Vivo स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V1936AL के साथ चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है। डाटाबेस में हैंडसेट की इमेज और कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं, जो कि मार्केट में पहले लॉन्च हो चुके Vivo iQOO Neo और Vivo iQOO Neo 855 स्मार्टफोन से मिलती हैं। उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग Vivo iQOO V1936AL कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके iQOO Neo का ही एक वेरिएंट होगा। हालांकि, अभी इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है।
लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन में 6.38-इंच डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरा होगा जो कि वर्टिकल शेप में टॉप-राइट कॉर्नर में प्लेस्ड होगा। इसके अलावा Vivo iQOO V1936AL में 4,420mAh की बैटरी होगी जो कि iQOO Neo’s 4,500mAh बैटरी से थोड़ी छोटी लग रही है। डइमेंशन की बात करें तो अपकमिंग फोन 159.53 × 75.23 × 8.13mm साइड का होगा। इन सबके अलावा फोन में Halo नॉच, डुअल सिम स्लॉट्स, एंडरॉयड ओएस, ब्लूटूथ और जीपीएस होगा।

इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स अभी लिस्टिंग में अपडेट नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही आने वाले समय में इस लिस्टिंग को स्पेसिफिकेशन्स के साथ अपडेट कर दिया जाएगा। इसके अलावा इसी मॉडल को CCC डाटाबेस में देखा गया था। लिस्टिंग में सामने आया था कि हैंडसेट 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा जो कि Vivo iQOO Neo में भी है।
अगर बात करें iQOO Neo की तो इसमें 6.38-इंच की सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दिया है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा फोन में एआई असिस्टेंट के लिए अलग बटन है जो कि Vivo के Jovi असिस्टेंट है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिछले हिस्से पर 12-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 22.5 वॉट से लैस है। Vivo के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फनटच यूआई के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।





















