Motorola का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला One Hyper होगा 3 दिसंबर को लॉन्च

Join Us icon

Motorola One Hyper कंपनी द्वारा 3 दिसंबर को ब्राजील में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें साफ तौर पर पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन दिखाई दे रहा है। वहीं, फिलहाल Motorola के पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले One Hyper की चार्चा है, जिससे साफ है कि कंपनी इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इससे पहले कई बार इस फोन को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है। विभिन्न लीक्स में जहां इस स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है Motorola One Hyper को NBTC पर जहां XT2027-3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था वहीं FCC पर भी इस डिवाईस को XT2027-1 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा एफसीसी पर पता चला है कि Motorola One Hyper को 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
moto-one-hyper
ऐसा होगा लुक

Motorola One Hyper ब्रांड का पहला पॉप-अप कैमरे वाला फोन होगा। कुछ समय पहले सामने आई फोटो में इस फोन के डिजाइन और इसकी लुक की जानकारी भी मिली थी। यह स्मार्टफोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसमें नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। Moto One Hyper का पॉप-अप कैमरा उपरी पैनल की बाईं साईड से बाहर निकलेगा जिसपर पर सिंगल सेंसर फिट होगा। वाल्यूम रॉकर और पावर बटर दाएं पैनल पर स्थित है।

Moto One Hyper के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया होगा जो बाईं ओर मौजूद है। यह रियर कैमरा सेटअप ठीक पॉप-अप मैक्नेज़िम वाली जगह पर मौजूद होगा। इस कैमरा सेटअप पर 64MP भी लिखा हुआ दिखाई दिया था। फोन के डिजाईन के एक और खास बात यह लगी कि इसमें फ्लैश लाईट और तीसरा सेंसर कैमरा सेटअप के बाईं ओर दिया होगा। आमतौर पर फ्लैश और यह सेंसर कैमरा सेटअप के दाईं ओर होता है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जिसके चारों ओर एलईडी लाइट का सर्किल होगा।

Motorola One Hyper में 4 जीबी की रैम दिए जाने की बात कही सामने आई थी। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। Motorola Moto One Hyper को एंडरॉयड 10 आधारित बताया गया है तथा लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करेगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here