
Xiaomi ने पिछले साल यानि 2018 में अपने सबब्रांड Pocophone के तहत Poco F1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन उस वक्त के हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में से एक था जिसे मोबाइल यूजर्स द्वारा बेहद पंसद किया गया था। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च हुए Poco F1 के बाद स्मार्टफोन यूजर इस डिवाईस के अपग्रेडेड वर्ज़न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और थोड़े थोड़े समय अंतराल के बाद Poco F2 से जुड़ी लीक्स भी सामने आते रहे हैं। लेकिन अब स्वयं Pocophone Global head द्वारा एक ऐसा ट्वीट किया गया है जिसके बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि Poco F2 जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।
पोकोफोन ग्लोबल हेड Alvin Tse के एक ट्वीट ने Poco F2 के लॉन्च का जिक्र फिर से सामने ला दिया है। एलविन ने दरअसल एक शख्स के ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए Poco F2 के बारे में पोस्ट की है। ट्वीटर यूजर से पोको ब्रांड से Poco F1 के सक्सेसर के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में एलविन ने लिखा कि, “You will hear more from POCO in 2020.” यानि आप साल 2020 में POCO के बारे में काफी कुछ सुनेंगे। इस ट्वीट के सामने आने के बाद यह पुख्ता माना जा रहा है कि कंपनी Poco F2 या किसी अन्य नाम से जल्द ही कोई पोको फोन लॉन्च करेगी।

गौरतलब है कि एलविन के ट्वीट के बात जब हर जगह इसकी चर्चा होने लगी तो उन्होेंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन इस ट्वीट के बाद टेक जगत में हलचल मची हुई है कि कंपनी साल 2020 में जरूर अपनी Poco F सीरीज़ को बढ़ाएगी और इस सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को Poco F2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले एक शाओमी फोन Xiaomi M1912G7BE / M1912G7BC मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, इस फोन को Poco F2 ही माना जा रहा है। लिस्टिंग में इस फोन को 27W रेपिड चार्ज तकनीक से लैस बताया गया था।
Poco F1
मौजूद पोको एफ1 की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने Poco F1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco F1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें : OPPO A91 और OPPO A8 हुए लॉन्च, कम कीमत पर मिल रही है शानदार स्पेसिफिकेशन्स
Poco F1 को कंपनी की ओर से फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो अब 18,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह Poco F1 का 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी वेरिएंट 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो अब 22,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Poco F1 के सबसे छोटे 6 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।





















