सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Vivo V1950A

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो के अपकमिंग Vivo V1950A फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में इस डिाइस को CMIIT और चीन की 3C ऐजेंसी पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। वहीं, अब यह डिवाइस टेना पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में इस हैंडसट की बैटरी और डिसप्ले साइज की जानकारी सामने आई है।

उम्मीद की जा रही है कि Vivo अकमिंग MWC 2020 में अपने फ्लैगशिप फोन को पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। अफवाह है कि IQOO 3 को टेक जगत के सबसे बड़े इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में पेश किया जा सकता है। इससे पहले कयास लगए जा रहे थे कि V19850A मॉडल नंबर वाला डिवाइस और IQOO 3 एक ही हैं। हालांकि, टेना की डिटेल में सामने आया है कि स्नैपड्रैग 865 के साथ आने वाला यह वीवो नेक्स 3 5जी का ही नया वर्जन होगा।
vivo-v1950a
TENAA लिस्टिंग के अनुसार Vivo V1950A एक डुअल-मोड 5G स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.89-इंच डिसप्ले और इसका मेजर 167.44 x 76.14 x 9.4 mm होगा। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,250 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

वहीं, 3C लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन में 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट होगा।इसके अलावा स्मार्टफोन को चीन की MIIT ऑथोरिटी से अप्रूवल मिल चुका है। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन 5G फ्रिकूएंसी बैंड N1, N41, N78 और N79 के साथ आएंगे।

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इंडिया में अपने वीवो एस1 प्रो को पेश किया था। अगर बात करें इस फोन की तो इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.38 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन फनटच ओएस 9.2 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है जो क्चॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here