Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि Motorola कंपनी भी Samsung Galaxy Note डिवाईस की तरह ऐसे स्मार्टफोन का निर्माण कर रही है जो ‘पेन’ सपोर्ट करेगा। लीक में इस फोन का नाम Moto G Stylus बताया गया था। वहीं आज 91मोबाइल्स को Moto G Stylus की वास्तविक फोटोज़ भी प्राप्त हो गई है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। Moto G Stylus की रियल फोटोज़ सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि मोटोरोला का यह डिवाईस बनकर पूरी तरह से तैयार है और बेहद जल्द टेक वर्ल्ड में दस्तक दे सकता है।

ऐसा होगा डिजाईन

91मोबाइल्स को प्राप्त हुई Moto G Stylus की रियल फोटोज़ में फोन के दोनों पैनल्स दिखाए गए हैं। पहले फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। यह फोन राउंड ऐज़ेज पर बना है और डिसप्ले के उपरी ओर सिंगल पंच-होल दी गई है। Moto G Stylus के बैक पैनल की बात करें तो यहां कैमरा सेटअप उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है।

Motorola Moto G Stylus real live images leaked punch hole display

मोटो जी स्टाइलस का रियर कैमरा सेटअप पैनल से थोड़ा उपर की ओर उठा हुआ है। ट्रिपल रियर कैमरे का प्राइमरी सेंसर उपर सबसे अलग बना हुआ है। इस सेंसर के नीचे की स्ट्रीप पर दो कैमरा लेंस और एक अन्य सेंसर मौजूद है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर 48MP के साथ ही सेंसर डिटेल्स लिखी गई है वहीं प्राइमरी सेंसर के साईड में राउंड शेप की फ्लैश लाईट मौजूद है। Moto G Stylus के बैक पैनल पर ही बीच में Motorola का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Stylus में 6.4 इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगी जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डिवाईस क्वॉलकॉम की स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होकर बाजार में कदम रखेगा। हमें Moto G Stylus के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की जानकारी मिली है। हालांकि एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च होने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो जी स्टाइलस में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Motorola Moto G Stylus real live images leaked punch hole display

Motorola ने MWC 2020 में आयोजित होने वाले ईवेंट के इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 23 फरवरी को मोटोरोला मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेते हुए अपना नया प्रोडक्ट टेक मंच पर पेश करेगी। मोटोरोला ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि एमडब्ल्यूसी में कंपनी कौन-सा फोन लाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस ईवेंट में Moto G8, Moto G8 Power और Motorola Edge+ के साथ ही फ्लैगशिप फोन भी दस्तक दे सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोटोरोला इस ईवेंट में Motorola Z सीरीज़ का कोई फोन लॉन्च कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here