
Xiaomi ने पिछले साल दिसंबर में अपनी घरेलू मार्किट में Redmi K30 स्मार्टफोन को पेश किया था। हालांकि, इस समय कंपनी ने डिवाइस के प्रो वेरिएंट को पेश नहीं किया था।लेकिन, काफी समय से अफवाह सामने आ रही है कि कंपनी Redmi K30 Pro को इस साल मार्च में पेश करेगी। वहीं, डिवाइस को लेकर लीक्स रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब रेडमी के30 प्रो की नई जानकारी सामने आई है।
चीन की माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट पर सामने आई है। चीन के टिपस्टर Digital Chat Station ने जानकारी दी है कि Redmi K30 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने रेडमी के20 प्रो में 4,000mAh की बैटरी थी। वहीं, रेडमी के30 प्रो को 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके अलावा टिप्सटर ने जानकारी दी है कि फोन कर्व्ड स्क्रीन डिसप्ले आएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ला रही है 5000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, 11 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च
लीक के अनुसार Redmi K30 में एलसीडी पैनल की जगग OLED डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं, कुछ समय पहले शाओमी रेडमी के30 प्रो को गीकबेंच पर क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल और एडवांस चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 से लैस दिखाया गया था।
गौरतलब है कि रेडमी के30 प्रो शाओमी का पहला फोन हो सकता है जो इस ताकतवर चिपसेट पर लॉन्च होगा। वहीं साथ ही इस फोन में एंडरॉयड का सबसे नया ओएस एंडरॉयड 10 देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर Redmi K30 Pro को 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है जो 8 जीबी की दमदार रैम के साथ काम करेगा। वहीं स्कोरिंग की बात करें तो रेडमी के30 प्रो को सिंगल-कोर में 903 स्कोर और मल्टी-कोर में 3362 स्कोर प्राप्त हुआ है।
रेडमी के30
शाओमी रेडमी के30 की बात करें तो इस डिवाइस को M2001G7AI मॉडल नंबर के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर सर्टिफाइड किया गया है। बता दें कि Redmi K30 दो बार बीआईएस पर लिस्ट हो चुका है। दिसंबर में लिस्ट हुआ फोन जहां Redmi K30 का 4G मॉडल था वहीं 9 जनवरी को लिस्ट हुआ फोन Redmi K30 का 5G मॉडल बताया जा रहा है। भारत में अभी 5G सर्विस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है तथा यह अभी टेस्टिंग स्टेज पर है। लेकिन यदि Xiaomi Redmi K30 5G को इंडिया में लॉन्च कर देती है तो यह भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन बन जाएगा।





















