
Honor ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘एक्स सीरीज़’ का विस्तार करते हुए Honor 9X स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी से लैस यह डिवाईस 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। ऑनर कंपनी अब अंर्तराष्ट्रीय मंच पर इस सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। जानकारी सामने आई है कि आने वाली 24 फरवरी को ऑनर यूरोप में एक ऑनलाईन लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ही 9एक्स सीरीज़ का Honor 9X Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।
Honor 9X Pro के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी कंपनी के प्रेजिडेंट जॉर्ज झाओ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी है। फेसबुक पर फोन का प्रोमोशनल पोस्टर शेयर करते हुए जॉर्ज ने बताया है कि 24 फरवरी को Honor 9X Pro ग्लोबल मंच पर उतार दिया जाएगा। इस पोस्टर के माध्यम से पता चला है कि ऑनर 9एक्स प्रो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस किरीन 810 चिपसेट दिया जाएगा जो हुआवई मोबाइल सर्विस (HMS) से लैस होगा। बता दें कि अभी तक हुआवई और ऑनर के फोन गूगल मोबाइल सर्विस पर रन करते थे, लेकिन अमेरिकी सरकार और हुआवई के बीच हुए विवाद के बाद हुआवई फोन से गूगल सपोर्ट हटा लिया गया है। अब कंपनी अपने फोन को हुआवई मोबाइल सर्विस पर लॉन्च करेगी।
Honor 9X Pro
सबसे पहले तो आपको बता दें कि चीनी मार्केट में Honor 9X Pro पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल से फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Honor की ब्रांडिंग मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के दाएं साईड पैनल पर दिया गया है। यह भी पढ़ें : LG ने लॉन्च किए तीन नए फोन, सभी में है 4000एमएएच बैटरी, पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा
Honor 9X Pro का चीनी मॉडल 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश किया गया है जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए ऑनर 9एक्स प्रो में जीपीयू टर्बो 2.0 भी दिया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9X Pro के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ रियर कैमरा सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 9X Pro में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 31 मार्च को लॉन्च होंगे Apple के सस्ते आईफोन iPhone SE 2 और iPhone SE 2 Plus, 3 अप्रैल से होगी सेल
Honor 9X Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां Honor 9X Pro साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं फोन में फेस अनलॉक तकनीक भी मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Honor 9X Pro में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि ग्लोबल लॉन्च के कुछ समय बाद ऑनर 9एक्स प्रो इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि इस 24 फरवरी को Honor 9X Pro के ग्लोबल मॉडल के साथ ही कंपनी की ओर से Honor V30 और Honor V30 Pro स्मार्टफोन भी टेक मंच पर पेश किए जा सकते हैं।


















