लॉन्च से पहले ही सामने आई Vivo Z6 5G की पूरी स्पेसिफिकेशन्स, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 29 फरवरी को होगा लॉन्च

Join Us icon

Vivo ने पिछले हफ्ते ही आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि कंपनी आने वाली 29 फरवरी को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना नया 5जी फोन पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Z6 5G बताया गया है जो सबसे पहले चीनी बाजार में एंट्री लेगा। लॉन्च डेट के साथ ही वीवो ने इस फोन की फोटो को भी शेयर किया था जिससे Vivo Z6 5G की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं अब वीवो का यह आगामी स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट कर दिया गया है जहां इस डिवाईस की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

टेना पर वीवो की इस आगामी स्मार्टफोन को Vivo V1963A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन पहले बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग में हालांकि फोन का नाम सामने नहीं आया है लेकिन टेक जगत में चर्चा है कि Vivo V1963A कंपनी द्वारा 29 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला Vivo Z6 5G स्मार्टफोन ही है।

Vivo Z6 5G

टेना लिस्टिंग की बात पहले करें तो यह इस स्मार्टफोन को 163.99 x 75.71 x 9.16एमएम डायमेंशन वाला बताया गया है तथा फोन को वज़न 201 ग्राम का है। टेना के अनुसार वीवो के इस आगामी डिवाईस को 1080 x 2080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिए जाने की बात भी टेना लिस्टिंग में सामने आई है।

Vivo Z6 5G Vivo V1963A listed on tenaa full specifications revealed 29 february launch

Vivo V1963A यानि कथित Vivo Z6 5G को टेना पर दो रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट में दिखाया गया है। टेना के अनुसार यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा तथा चीनी बाजार में 64 जीबी मैमोरी, 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी मैमोरी के तीन आप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वीवो के इस फोन को टेना पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है।

यह भी पढ़ें : 28 फरवरी को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठे डिजाईन वाला फोन Vivo APEX 2020

Vivo Z6 5G के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही चौथा सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो फोन को 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। टेना पर इस फोन में 4,880एमएएच कैपेसटी वाली बैटरी दिखाई गई है जिससे माना जा रहा है कि यह वीवो फोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा।

ऐसी होगी लुक

Vivo Z6 5G के डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित होगी। वीवो ज़ेड6 की डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे ही ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। Vivo Z6 5G के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में तीन सेंसर जहां एक कतार में दिए गए हैं वहीं चौथा सेंसर और फ्लैश लाईट इस कतार के दाईं ओर स्थित है। वीवो ज़ेड6 5जी के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है तथा पैनल पर नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग दी गई है जहां 5G छपा हुआ है। फोन के साईड पैनल पर जहां पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट व स्पीकर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here