
पिछले सप्ताह शाओमी ने रेडमी नोट 4 को भारतीय बाजार में पेश किया है। वहीं इस सप्ताह हुआवई ब्रांड आॅनर ने अपना 6एक्स फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। दोनों फोन बेहद ही दमदार माने जा रहे हैं और उपभोक्ता इनके बारे में जानना भी चाहते हैं। ऐसे में हमनें हुआवई और आॅनर 6एक्स की तुलना कि है जिससे कि आप जान सकें कि कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है।
डिजाइन
शाओमी रेडमी नोट 4 की बॉडी मैटल की बनी है और आपको बेहतरीन अहसास कराएगी। इसमें एंटीना बैंड फोन के पिछले पैनल में है। जैसा पुराने आईफोन में दिया जाता था। बिल्ट और क्वालिटी में यह अच्छी है।

आॅनर 6एक्स की बॉडी भी मैटल की है और कोने काफी कर्व हैं। इससे पकड़ने में आरामदायक लगता है। वैसे तो दोनों फोन शानदार हैं लेकिन डिजाइन के मामले में हमें आॅनर 6एक्स ज्यादा बेहतर लगा।
जानें सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के 9 शानदार फीचर्स
डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। स्क्रीन लेमिनेटेड है लेकिन गोरिल्ला ग्लास की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। डिसप्ले के मामले में हमें शाओमी ज्यादा अच्छा लगा।
प्रोसेसर
वहीं शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज 64बिट्स वाला 9एक्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही आपको एड्रीनो 506 जीपीयू मिलेगा।

आॅनर 6एक्स हुआवई के किरीन 655 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.1गीगाहट्र्ज 64बिट्स वाला 8एक्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली टी830-एमपी2 जीपीयू है। प्रोसेसर के मामले में आॅनर थोड़ा पीछे है।
लेनोवो पी2 और मोटो एम में जानें कौन है दमदार स्मार्टफोन
मैमोरी
शाओमी रेडमी नोट 4 को 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है। 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी के साथ आपको 32जीबी का स्टोरेज मिलेगा। वहीं 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
आॅनर 6एक्स 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प के साथ दो मॉडल में उपलब्ध है। यहां आप किसी को आगे नहीं कह सकते।
कैमरा
शाओमी रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे।

कैमरे में आॅनर 6एक्स काफी आगे है। आॅनर 6एक्स डुअल कैमरा है जिनमें एक 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसमें आपको बोके इफेक्ट मिलेगा जिससे बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं या फोकस कर सकते हैं। इसके अलावा मोनोक्रोम और क्विक फोकस जैसे फीचर आपको मिलेंगे। फोन में सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी है।
आॅपरेटिंग सिस्टम
शाओमी रेडमी नोट 4 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसे अपडेट देने का दावा किया है।
आॅनर 6एक्स भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इसमें आपको इमोशन यूआई देखने को मिलेगा। हालांकि मार्शमेलो को थोड़ा पुराना ओएस कहा जा सकता है लेकिन कंपनी ने कुछ माह में इसे नुगट का अपडेट देने के लिए कहा है।
कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी, एनएफसी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेंगे। इसके साथ ही यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
आॅनर 6एक्स में भी डुअल सिम सपोर्ट है और 4जी वोएलटीई, वाईफाई, 4.1 ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। आॅनर का यह पहला फोन है जिसमें वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। टॉकटाइम के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

पावर बैकअप के लिए आॅनर 6एक्स में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कम बैटरी के बावजूद फोन का बैटरी बैकअप शानदार है।
कीमत
शाओमी रेडमी नोट 4 के 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है। 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।

आॅनर 6एक्स के 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले के लिए आपको 15,999 रुपये चुकाने होंगे।
अर्थात जितने में शाओमी का 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला मॉडल दे रहा है उतने में आॅनर सिर्फ 3जीबी रैम और 32जीबी इनबिल्ट मैमोरी दे रहा है।
निष्कर्ष
निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यदि आप बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन लेना चाहते हैं तो शाओमी रेडमी नोट 4 बेहतर है। परंतु यदि आपकी पसंद बेहतर कैमरे वाला फोन है तो इस बजट में आॅनर 6एस से बेहतर कुछ भी नहीं।



















