जानें सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के 9 शानदार फीचर्स

Join Us icon

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन को पेश किया है। पिछले कई माह से इस फोन की चर्चा हो रही थी और आज आखिरकार कंपनी ने भारत में इसे लॉन्च कर ही दिया। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 36,900 रुपये है आज से भारत के कई शहरों में इसकी प्री​बुकिंग की जा सकती है। सेल के लि​ए यह फोन फरवरी के मध्यम में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी सी9 प्रो को कंपनी ने कई खास फीचर्स से लैस किया है। आगे हमनें सी9 प्रो के ऐसे ही 9 शानदार फीचर्स की जानकारी दी है।

1. मैटल यूनिबॉडी
samsung-galaxy-c9-pro-body
गैलेक्सी सी9 प्रो की बॉडी मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में बनी है जो देखने में स्लीक है। इसकी मोटाई मात्र 6.9 एमएम है। पिछले पैनल में आप स्प्लिट ऐंटीना बैंड डिजाइन देखने को मिलेगा। जिसमें मुख्य एंटीना को दो-तीन लाइनों बांटा गया है। इस तरह का डिजाइन हाल में लॉन्च ओपो आर9एस और आर9एस प्लस में देखने को मिला था।

2. 6-इंच डिसप्ले
samsung-galaxy-c9-pro-display
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की में 6-इंच फुल एचडी सुपर एमोलेट स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है।

5 बेहतरीन लाइफ फोन जो चीनी ब्रांड की कर देंगे छुट्टी

3. 6जीबी रैम
samsung-galaxy-c9-pro-ram
यह सैमसंग का पहला फोन है जिसे 6जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गाया है। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

4. 16-मेगापिक्सल सेल्फी
samsung-galaxy-c9-pro-selfie
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है और सेल्फी के लिए भी 16—मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।

लेनोवो पी2 और मोटो एम में जानें कौन है दमदार स्मार्टफोन

5. 4,000 एमएएच बैटरी
samsung-galaxy-c9-pro-camera
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में कंपनी कोई भी कसर छोड़ना नहीं चहती। इस फोन में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

6. 4जी सपोर्ट
samsung-galaxy-c9-pro-photo
सैमसंग के इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।

7. यूएसबी टाइप-सी
बड़ी बैटरी के साथ इस फोन में डाटा ट्रांसफर और फास्ट चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी भी दिया गया है।

8. फिंगर​प्रिंट स्कैनर
samsung-galaxy-c9-pro-fingerprint-scanner
बड़ी रैम मैमोरी और बड़ी बैटरी के साथ ही इस फोन में आपके सिक्योरिटी का भी ख्याल रखा गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो होम बटन पर ही उपलब्ध है।

9. बेहतर चिपसेट
samsung-galaxy-c9-pro-front
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया गया है। हालांकि इस बजट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 और स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट भी उपलब्ध है जो इससे कहीं बेहतरर है लेकिन यह चिपसेट भी अच्छा है। इसमें 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।