40MP कैमरा और कागज की तरह मुड़ने वाला Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन को ऑफिशियल तौक पर इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस कंपनी द्वारा साल 2019 में लॉन्च किए गए Mate X का रिफ्रेश वर्जन था। वहीं, अब ऑफिशियल तौर पर हुआवई ने अपने इंडियन आधिरकारक ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर Huawei Mate Xs को टीज किया है।

इस ट्विट के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इंडिया में इस फोल्डेबल फोन को जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है। हालांकि, ट्विट में लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने अपने ट्विट में फोन के क्वाड कैमरा डिटेल और 5G क्षमता का जिक्र किया गया है। इस ट्विट को कंपनी ने फिलहाल रिमूव कर दिया है। लेकिन, हम इस ट्विट का स्क्रीन शॉट लेने में कामयाब रहे थे। हो सकता है कि कंपनी से गलती से यह ट्विट हो गया हो।

huawei-mate-x

इंडिया में इस स्मार्टफोन को पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Flip और Motorola Razr (2019) से टक्कर मिलेगी। हालांकि, डिवाइस को लॉन्च होने में अभी समय लग सकता है क्योंकि फिलहाल पूरे विश्व के साथ इंडिया भी कोरोना वायरस संक्रमण से झूज रहा है।

जानकारी के अनुसार Huawei Mate Xs के क्वाड कैमरा सेटअप में 40-मेगापिक्सल का प्रमुख सेंसर होगा, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें एक एफ/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर होगा। फिलहाल कंपनी ने हुआवे मेट एक्सएस किसी भी ओर स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर नहीं की है। हालंकि, हम इसके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन जानकारी पहले से है।

Huawei Mate Xs की स्पेसिफिकेशन्स

हुवावे मेट XS में 8.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है जिसका रिजॉलूशन 2480 x 2200p है। फोल्ड होने के बाद फोन का डिसप्ले 6.6 इंच का हो जाता है। फोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है जो 55W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित है। फोन में गूगल सर्विसेज की जगह हुवावे मोबाइल सर्विस (HMS) दी गई हैं।

गौरतलब है कि Huawei Mate Xs फोल्डेबल स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2,499 यूरो (लगभग 1,93,000 रुपए) कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में भी यह फोन समान कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here