8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ इस कीमत में आया Vivo Y50, जानें क्या हैं शानदार फीचर्स

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo Y50 को कुछ समय पहले IMEI डाटाबेस में स्पॉट किया गया था। वहीं, हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर वीवो वाई50 को मॉडल नंबर Vivo V1935 के साथ देखा गया था, जिससे जानकारी मिली थी कि कंपनी इस डिवाइस को जल्द ही पेश कर सकती है। वहीं, अब फोन की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन को ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया है।

वीवो कंबोडिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में फोन को कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। हालांकि, कंपनी ने इस पोस्ट में फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इतना ही नहीं इंडिया के टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने डिवाइस के ऑफिशियल रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की है।
vivo-y50-price

Vivo Y50 का डिजाइन

अगर बात करें Vivo Y50 की तो इसे कंपनी ने पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने डिवाइस को ब्लैक ग्रेडिएंट वॉयलेट कलर ऑप्शन में आया है। साथ ही फोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच अल्ट्रा ओ स्क्रीन और फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। साथ ही फोन में 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि, गूगल कंसोल प्ले लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन में 6 GB की रैम भी होगी।

इसके अलावा फटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 13-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर 120 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू, 2-मेगापिक्सल पोर्टेट लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर फोकल लेंथ के साथ आता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है।

कीमत

Vivo Cambodia फेसबुक पेज पर जारी पोस्ट के अनुसार Vivo Y50 फोन की कीमत $249 (लगभग 19000 रुपए) है। हालांकि, अभी Vivo Y50 की उपलब्धा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि ऑफिशियल तौर पर जल्द ही कंपनी डिवाइस की सेल की घोषणा कर देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here