
Vivo पिछले माह भारत में अपनी ‘वी सीरीज़’ को बढ़ाने वाली थी। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई थी कि वीवो 26 मार्च को इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo V19 इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। यह फोन देश में प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध हो गया था लेकिन अंतिम वक्त पर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते Vivo V19 की लॉन्च डेट को बदलना पड़ा था। यह फोन अब कब तक बाजार में आएगा, इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन वीवो फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि वीवो वी19 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की वास्तविक फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
Vivo V19 की रियल फोटोज़ को इंटरनेट पर शेयर कर दिया गया है। ये फोटोज़ हालांकि कंपनी की ओर से पोस्ट नहीं की गई है बल्कि फोटोज़ को लीक किया गया है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट व बैक पैनल्स के साथ ही Vivo V19 के बॉक्स को भी दिखाया गया है। ये हाई रेज्ल्यूशन फोटोज़ हैं जिनमें फोन को साफ तौर पर देखा जा सकता है। फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो फोटो में वीवो वी19 को डुअल पंच-होल डिसप्ले पर दिखाया गया है जो स्क्रीन के उपरी दाईं ओर स्थित है। दोनों होल उपरी बेजल से थोड़ा दूर नज़र आ रहे हैं और पिल शेप में है।
वीवो वी19 के बैक पैनल की बात करें तो यह सिल्वर शेड में नज़र आ रहा है। यहां बाईं ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो L शेप में है। तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लाईट वर्टिकल शेप में लगी है जिनमें फ्लैश सबसे उपर है। इनके दाईं ओर सिंगल कैमरा सेंसर और पिक्सल डिटेल्स लिखी गई है। बैक पैनल नीचे बाईं ओर Vivo की ब्रांडिंग लगी है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। फोटो में Vivo V19 ब्लैक कलर का है जिसके साथ ही यूएसबी टाईपी सी वाला चार्जर दिया गया है। हालांकि इस चार्जर की वॉट की जानकारी नहीं नज़र आई है।
Vivo V19
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो वी19 को ग्लास डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है तथा फोन में 6.44-इंच FHD+ डुअल व्यू आईव्यू E3 सुपर एमोलेड डिसप्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 409ppi होगा। V19 मॉडल इंडिया में 2.3GHz ऑक्ट-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आएगा। हैंडसेट में ट्रिपल कार्ड स्लॉट होगा, जिसमें दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकेगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी।
8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ इस कीमत में आया Vivo Y50, जानें क्या हैं शानदार फीचर्स
Vivo V19 के रियर पैनल पर एल-शेप का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। लीक की मानें तो इस कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का का सेकेंडरी सुपर वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन के फ्रंट पर डुअल-पंच होल कैमरा दिया गया है। लीक के मुताबिक यहां पर 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस दिया जा सकता है।
इसके अलावा फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और दो कलर ऑप्शन Mystic Silver और Piano Black में आएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ दी जाएगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 4G और टाइप-सी पोर्ट होगा। कंपनी ऑफिशियल ने जानकारी दी है कि Vivo V19 को इंडिया में 25000 रुपए के आस-पास पेश किया जाएगा। वहीं, हमें दूसरे सोर्स ने जानकारी दी है कि फोन 24,990 रुपए में लॉन्च किया जाएगा।





















