रेडमी नोट 3 में अब नुगट अपडेट जारी

Join Us icon

साल 2016 में रेडमी नोट 3 के जरिये मोबाइल वर्ल्ड में प्रसिद्धि पाने वाली चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने यूजर्स को खुश करते हुए अपने इस दमदार को फोन पर नुगट अपडेट लॉन्च कर दिया है। फोन को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन के आॅपरेटिंग सिस्टम को एंडरॉयड 7.0 नुगट से लैस बताया गया है।

लॉन्चिंग से पहले ही रोमांचक हुआ 4 कैमरे वाले फोन का बाज़ार

जीएफएक्सबेंच पर शाओमी रेडमी नोट 3 को एंडरॉयड 7.0 नुगट पर अपडेटिड दिखाया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह अपडेट कब तक सभी ​मॉडल में पहॅुंच जाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारत में भी सभी रेडमी नोट 3 यूजर्स अपना डिवाइस नुगट पर अपडेट कर सकेंगे।

xiaomi-redmi-note-3-game

शाओमी रेडमी नोट 3 की बात की जाए तो यह फोन फुल मैटल बॉडी के बना है जिसमें 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की सनलाइट डिसप्ले दी गई है। यह फोन 1.8गीगाहट्र्ज के 64बिट्स वाले हेक्साकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर पेश किया गया है।

मोटो के दो नए फोन हुए लीक, फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें पीडीएएफ आॅटोफोकस तकनीक के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी तथा 3जीबी रैम के सा​थ 32जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये तथा 11,999 रुपये है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी शामिल है।