लॉन्चिंग से पहले ही रोमांचक हुआ 4 कैमरे वाले फोन का बाज़ार

Join Us icon

लेईको के आगामी स्मार्टफोन लेईको एक्स 10 को लेकर शुरू से ही असंमजस की स्थिति बनी रही है। पहले जहां इस फोन को लेईको ले2 का अपग्रेडिड वर्ज़न लेईको ले2 डुअल कहा गया वहीं बाद में इसके मॉडल नंबर को आधार मानते हुए इसे एक्स 10 के तौर पर पुख्ता किया गया है। वहीं अब चीन की दो बड़ी और ट्रस्टिड साईट्स पर लेईको के इस नए फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट किए गए है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दोनो साइट पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स अलग-अलग है।

मोटो के दो नए फोन हुए लीक, फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च

जीएफएक्सबेंच पर एक्स85एक्स मॉडल नंबर से लिस्ट लेईको एक्स10 के बारे में कहा गया है कि यह फोन चार कैमरो से लैस होगा। इसके रियर और फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे जो 4के वीडियो रिकार्डिंग में सक्षम होंगे तथा फ्रंट पैनल में 2के वीडियो रिकार्डिंग वाले 16-मेगापिक्सल वाले दो फ्रंट कैमरे होंगे। तथा स्क्रीन में मामले में इस फोन में 5.5-इंच क्यूएचडी डिसप्ले होने की बात कहीं गई है।

leeco-x10

वहीं चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लेईको एक्स 10 में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरों के साथ 16-मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे बताए जा रहे हैं। टेना पर इस फोन की स्क्रीन भी 5.7-इंच की कही गई है जो क्यूएचडी क्वालिटी वाली होगी। ऐसे में इस फोन के स्क्रीन और कैमरे को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं किया जा रहा है।

जियो से लड़ाई में वोडाफोन और आइडिया हो सकते हैं एक

दूसरी ओर इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन रैम और स्टोरेज के लिहाज से दो वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है।​ जिसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज होने की उम्मीद है।

leeco-x10-1

फोन के ​चिपसेट प्रोसेसर को लेकर भी दोनों साइट पर अलग-अलग बात कही गई है। जीएफएक्सबेंच पर इस फोन को जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 क्वॉडकोर प्रोसेसर पर लैस बताया जा रहा है वहीं टेना पर इस फोन को स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट से लैस बताया गया है।

जल्द लॉन्च हो सकता है ओपो का नया फोन फाइंड 9, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

लेईको की ओर से अब तक इस फोन को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि लेईको अपना नया स्मार्टफोन अगले ​माह आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में पेश कर सकती है।