
नोकिया 6 को मिली धमाकेदार सफलता और मोबाईल यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद नोकिया के एक और नए स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। खबर थी कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाइल वर्ल्ड काग्रेंस में नोकिया पी1 को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब नोकिया पी1 की लीक हुई वीडियो ने मोबाईल बाजार में हलचल मचा दी है।
मोटो जी5 हुआ लीक, एंडरॉयड नुगट पर हो सकता है लॉन्च
कॉन्सेप्ट क्रियेटर की प्रोफाईल से यू-ट्यूब पर नोकिया के एक फोन की वीडियो जारी करते हुए उसे नोकिया का अगला एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया पी1 बताया गया है। 1 मिनट 15 सेकेंड की इस वीडियो में नोकिया पी1 की बॉडी, डिजाईन के साथ ही फोन के हार्डवेयर फ़ीचर्स को भी देखा जा सकता है।

वीडियो में नोकिया पी1 के किनारों को हल्के बेज़ल में दिखाया गया है। इसके दाएं पैनल पर पावर की तथा वॉल्यूम बटन है तथा बाएं पैनल पर हाईब्रिड सिम स्लॉट है। फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर, 3.5एमएम आॅडियो जैक तथा यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
फोन को कंपनी द्वारा प्रीमियम मेटालिक फ्रेम में पेश किया गया है तथा इसका रियर पैनल ग्लास से निर्मित है। रियर पैनल पर ही कैमरा के नीचे तीन एलईडी फ्लैश लगाई गई है। नोकिया पी1 के फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर होम बटन मौजूद है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड भी हो सकता है।

नोकिया पी1 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 6जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 23.3-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है।
लेनोवो टैब3 8 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स लीक
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2017 ईवेंट में अपने फोन को प्रदर्शित कर सकती है जो सफेद, सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।



















