
HMD ने ग्लोबल मार्केट में नया Nokia 300 Charge फीचर फोन लॉन्च किया है। यह उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो स्मार्टफोन के बजाय लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक मोबाइल एक्सपीरियंस चाहते हैं। फोन में 3700mAh की बैटरी बड़ी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 40 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम और 37 घंटे तक लगातार टॉक टाइम दे सकता है। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से जानते हैं।
Nokia 300 Charge के स्पेसिफिकेशंस
Nokia 300 Charge में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है। इसमें फिजिकल कीपैड मिलता है। फोन का डायमेंशन 136.6 x 55 x 14.94mm है और इसका वजन 138 ग्राम रखा है। यानी बड़ी बैटरी के बावजूद यह एक कॉम्पैक्ट फोन है। हालांकि इसकी मोटाई सामान्य फीचर फोन की तुलना में ज्यादा है।
परफॉरमेंस के लिए Nokia 300 Charge में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया गया है। फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें सिर्फ 4MB RAM और 4MB स्टोरेज दिया गया है। जो बेसिक फीचर फोन उपयोग के लिए ठीक है।
Nokia 300 Charge में 3700mAh की बैटरी दी गई है। HMD के अनुसार, यह फोन 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम और 37 घंटे तक लगातार टॉकटाइम दे सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। जो फीचर फोन सेगमेंट में इसे थोड़ा अलग बनाता है।
खास बात यह है कि फोन की बड़ी बैटरी का उपयोग सिर्फ फोन को पावर देने के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे फोन चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योंकि Nokia 300 Charge के साइड में खास “Out” बटन दिया गया है। इसे दबाने पर फोन का 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर एक्टिव हो जाता है। इसके जरिए यूजर्स किसी दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के मामले में Nokia 300 Charge बेसिक फीचर फोन है। यह 2G नेटवर्क पर काम करता है और 900MHz तथा 1800MHz बैंड को सपोर्ट करता है।
Nokia 300 Charge की कीमत
Nokia 300 Charge की कीमत 2,190 Philippine Pesos यानी करीब 3,393 रुपये रखी गई है। फिलहाल फोन की सेल फिलीपींस में शुरू हुई है। कलर्स के मामले में यह Sandstone, Green और Black ऑप्शन में मिलेगा।
Nokia 300 Charge फोन का डिजाइन सिंपल रखा गया है। इस फोन का फोकस बैटरी बैकअप और बेसिक कम्युनिकेशन पर है। HMD ने फिलहाल दूसरे देशों में फोन की उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर डिवाइस को लिस्ट किया जा चुका है। इसलिए आने वाले समय में इसे दूसरे बाजारों में भी एंट्री मिल जाएगी।
Nokia 300 Charge उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें स्मार्टफोन के बजाय लंबी बैटरी लाइफ वाला फीचर फोन चाहिए है। यदि आप सस्ते बेसिक Feature Phone की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।














