
कुछ दिनों पहले ही Vivo से जुड़ी खबर सामने आई थी जिसमें पता चला था कि कंपनी अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ बाजार में लाने की तैयारी कर रही है और इसे ‘वीवो जी सीरीज़’ के नाम के पेश किया जाएगा। इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम Vivo G1 बताया गया था। यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो चुका है जहां इसकी कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। वहीं अब वीवो का एक और नया डिवाईस चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सामने आया है।
Vivo के एक नए फोन को गीकबेंच पर देखा गया है जिसका मॉडल नंबर Vivo V2012A है। यह फोन गीकबेंच पर कल ही यानि 4 मई को लिस्ट हुआ है जिसे एक विदेशी वेबसाइट ने स्पॉट किया है। यहां फोन के नाम से तो पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन लिस्टिंग में इस आगामी फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी जरूरी हाथ लगी है। माना जा रहा है कि वी2012ए मॉडल नंबर वाला यह वीवो फोन कंपनी का अपर मिड रेंज डिवाईस होगा।

Vivo V2012A की बात करें तो गीकबेंच पर इसे एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इस फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है जिसके साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 2930 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में वीवो वी2012ए को 7838 स्कोर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही फोन के नाम व अन्य स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिलेगी।
Vivo G1
वीवो जी1 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक इस फोन को 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा और यह एमोलेड स्क्रीन होगी। Vivo G1 में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 दिया जाएगा तथा यह फोन 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। लीक के अनुसार वीवो अपने इस फोन को सैमसंग के एक्सनॉस 980 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतार सकती है।

Vivo G1 में क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटों लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo G1 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह भी पढ़ें : 6 जीबी रैम के साथ Google Pixel 4a सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
Vivo G1 के लेकर कहा गया है कि यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस फोन की कीमत 3000 युआन हो सकती है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 32,500 रुपये के करीब है। बहरहाल सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक स्वयं वीवो इस फोन के जुड़ी कोई घोषणा नहीं कर सकती है। वहीं लीक की मानें तो Vivo G1 इसी महीने से सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।





















