Moto G8 Power Lite इंडिया में लॉन्च, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये

Join Us icon

Motorola ने अप्रैल महीने की शुरूआत में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले दिनों मोटोरोला इंडिया के कंट्री हेड प्रशांत मानी ने घोषणा की थी कि यह फोन अब भारत में भी लाया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने अपने इस शानदार डिवाईस को इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। Moto G8 Power Lite की सबसे बड़ी यूएसपी फोन की 5,000एमएएच बैटरी है जिसके साथ ट्रिपल कैमरा व आर्कषक डिजाईन कम कीमत में यूजर्स को दिए जा रहे हैं।

Moto G8 Power Lite को कंपनी की ओर से एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे 2 कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। मोटो जी8 पावर लाइट की पहली सेल 29 मई से शुरू होगी। यह डिवाईस मोटोरोला की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

motorola Moto G8 Power Lite launched india specs price sale offer 5000mah battery

Moto G8 Power Lite

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो जी8 पावर लाइट को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के साईड किनारें जहां ऐज़ेस से मिले हुए हैं वहीं नीचे की और चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 5000 mAh बैटरी वाला Vivo Y30, जून में होगा भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Moto G8 Power Lite को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola Moto G8 Power Lite launched india specs price sale offer 5000mah battery

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी8 पावर लाइट 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम, 4300एमएएच और 40एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor X10

Moto G8 Power Lite एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम ऑडियो जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here