
शाओमी ने पिछले साल अपनी Mi CC9 सीरीज को पेश किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Mi CC 10 लाइनअप को पेश कर सकती है। इस लाइनअप के अंदर आने वाले फोन में कंपनी दमदार जूम फीचर देेने वाली है। दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो चीन की स्मार्टफोन मेकर शाओमी मी सीसी 10 में 108 मेगापिक्सल के साथ 120X टेलिफोटो लेंस का फीचर देने वाली है। फिलहाल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी S20 Ultra स्मार्टफोन 100x Zoom के साथ आता है। अगर शाओमी अपने फोन को पेश करता है तो वह जूम के मामले में सैमसंग को पछाड़ देगा।
इस बात की जानकारी Xiaomishka नाम के टिप्सटर ने दी है। जानकारी के अनुसार शओमी CAS कोड नेम वाला स्मार्टफोन बना रही है, जो इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। फोन का ऑफिशियल नाम शाओमी Mi CC 10 होगा। इतना ही नहीं फोन के कैमरा में 12x का ऑप्टिकल जूम और 120x का डिजिटल जूम से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ऑफलाइन रिटेलर्स को दी आधी खुशी आधा ग़म, जानें कैसे?

इसके अलावा रिपोर्ट में सामने आया है कि Mi CC 10 स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung सेंसर मौजूद होगा। वहीं, इस फोन में 5जी सपॉर्ट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775G प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल चीन में Mi CC9 और CC9e स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। वहीं, नवंबर में 108MP पेंटा कैमरा, 5,260एमएएच बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ ही इस सीरीज में Mi CC9 Pro को पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: एक खास सेंसर के साथ लॉन्च हुआ यह 5G फोन, बिना कॉन्टैक्ट के बताएगा आपका बॉडी टेम्परेचर
Mi CC9 Pro का दमदार कैमरा
इसके अलावा फोन में पांच रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। साथ ही कैमरा सेटअप में सबसे ऊपर 10x हाइब्रिड ज़ूम के 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके नीचे 12 मेगापिक्सल का 50एमएम पोर्ट्रेट कैमरा, चौथा 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पांचवां 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।


















