
Vivo पिछले दिनों ही इस बात की घोषणा कर चुकी थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘एक्स50 सीरीज़’ लाने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इसके भारतीय बाजार में उतार देगी। कंपनी की ओर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है। 91मोबाइल्स ने वीवो की अनाउंसमेंट से पहले ही इस सीरीज़ की प्रोमोशनल वीडियो भी शेयर की थी। वहीं अब कंपनी की ओर से Vivo X50 सीरीज़ का लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। यह स्मार्टफोन सीरीज़ आने वाली 16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च कर दी जाएगी।
Vivo X50 सीरीज़ को आने वाली 16 जुलाई की दिन इंडिया में ऑफिशियल कर दिया जाएगा। कंपनी ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये फोन के लॉन्च ईवेंट का लाईव प्रसारित करेगी जो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी वीवो एक्स50 सीरीज़ के लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा।
3 days to go for #vivoX50Series.
It's #PhotographyRedefined. Get ready to Xplore brighter & clearer world through the lens of a revolutionary smartphone. pic.twitter.com/Pjxahkhlgi— Vivo India (@Vivo_India) July 13, 2020
गौरतलब है कि Vivo ने पिछले महीने ही अपनी होम मार्केट यानि चीन में ‘एक्स50 सीरीज़’ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये तीनों ही फोन 5G सपोर्ट करते हैं। एक्स50 और एक्स50 प्रो जहां मिड बजट में उतारे गए थे, वहीं एक्स50 प्रो प्लस ने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली थी। उम्मीद है कि ये तीनों फोन इंडिया में भी दस्तक देंगे।
Vivo X50 Pro
वीवो एक्स50 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.56-इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो कि पंच-होल कटआउट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन HDR10+ सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 आधारित फनटच ओएस पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के 5G चिपसेट स्नैपड्रैगन पर रन करता है।
यह भी पढ़ें : Realme 6i, 14 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, डिटेल्स आई सामने
फोटोग्राफी के लिए Vivo X50 Pro में AI क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स598 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का सैमसंग S5K3L6 लेंस, 8 मेगापिक्सल का OmniVision OV08A10 टेलिफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल Hynix Hi846 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का सैमसंग GD1 सेंसर सपोर्ट करता है।

Vivo X50 सीरीज़ में कंपनी ने कैमरे में गिंबल सिस्टम दिया है जो कि इमेज और वीडियो स्टैबलाइजेशन के लिए काम आता है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AK4377a Hi-Fi ऑडियो चिप है। पावर बैकअप के लिए Vivo X50 Pro में 4,315mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन्स की बैटरी 33W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



















