Nokia भी ला रहा है कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन नोकिया 2.4, Xiaomi – Realme को टक्कर देने की तैयारी

Join Us icon

Nokia ने पिछले साल दिसंबर महीने में भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2.3 लॉन्च किया था। यह फोन सिर्फ 8,199 रुपये की कीमत पर मार्केट में पेश किया गया था, जिसे इंडियन यूजर्स ने काफी पसंद किया था। पिछले दिनों Nokia 5310 स्मार्टफोन पेश करने के बाद अब यह कंपनी नोकिया 2.3 का अपडेटेड वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है जिसे Nokia 2.4 नाम के साथ टेक मंच पर लाया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन नोकिया 2.4 को बेंचमार्किंग साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

Nokia 2.4 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। यह लिस्टिंग 1 जुलाई की है जिसे नोकिया पावर यूजर ने सबसे पहले स्पॉट किया था। गीकबेंच पर इस आगामी नोकिया फोन को HMD Global Wolverine मॉडन नेम के साथ लिस्ट किया गया है। एनपीयू वेबसाइट का दावा है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 2.3 स्मार्टफोन का नया वर्ज़न है जिसे नोकिया 2.4 नाम के साथ टेक बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

hmd global to launch nokia 2 4 in low budget specs leaked

Nokia 2.4

कथित नोकिया 2.4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने के साथ ही मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही Nokia 2.4 को बेंचमार्किंग साइट पर 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 136 तथा मल्टी-कोर में 497 प्वांइट्स प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें : 5020एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला Xiaomi Redmi Note 9, 20 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च

Nokia 2.3

नोकिया 2.3 की बात करें तो इस बजट स्मार्टफोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था जो 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ इन-सेल डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर है। Nokia 2.3 में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

hmd global to launch nokia 2 4 in low budget specs leaked

फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.3 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिए गए हैँ। वहीं, स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here