
OnePlus Nord को लॉन्च कर के टेक कंपनी वनप्लस ने स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला मिडबजट फोन पेश किया था। फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर वनप्लस की छवि महंगे स्मार्टफोंस में आने वाली ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स को अफॉर्डेबल कीमत में उपलब्ध कराने की है और ऐसे मे 24,999 में लॉन्च हुए वनप्लस नोर्ड को सस्ता OnePlus फोन माना गया था। पिछले दिनों एक और खबर आई है कि OnePlus अपना अब तक का सबसे सस्ता लाने की तैयारी कर रही है जिसे OnePlus Clover नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब यह आगामी स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।
वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर OnePlus BE2012 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन के नाम की तो पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि यह कंपनी का आने वाला लो बजट स्मार्टफोन OnePlus Clover की होगा। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 4 सितंबर की है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। इस फोन को सिंगल-कोर में 245 तथा मल्टी-कोर में 1174 स्कोर दिया गया है। गीकबेंच पर इस वनप्लस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

OnePlus Clover को गीकबेंच पर एंडरॉयड 10 ओएस के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर मिल सकता है।यहां मदरबोर्ड सेग्मेंट में “bengal” लिखा गया है जिसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट का ही कोडनेम माना जा रहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते वेबसाइट एंडरॉयड सेंट्रल ने बताया था कि यह फोन 200 यूएस डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत इंडियन करंसी के अनुसार 15,000 रुपये से भी कम है। वहीं OnePlus Clover को कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन भी बताया जा रहा है।
OnePlus Clover
वनप्लस क्लॉवर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो आक्सिजन ओएस 10 के साथ काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : 120Hz AMOLED डिसप्ले और 48MP क्वाड कैमरा के साथ आएगा OnePlus 8T, फोटो भी हुई लीक
OnePlus के इस नए फोन के बारे में बताया गया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला एक और 2 मेगापिक्सल का लेंस देखने को मिल सकता है। हालांकि से सेंसर्स कौन से होंगे तथा फोन का सेल्फी कैमरा सेग्मेंट कैसा होगा यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

इस रिपोर्ट में OnePlus Clover में 4 जीबी की रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई थी। रिपोर्ट के अनुसार फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा तथा साथ ही फोन में 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद रहेंगे। यह एक 4जी फोन होगा जो उम्मीद है कि डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। वनप्लस के इस आगामी फोन को लेकर बताया गया है कि इसे 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात भी सामने आई है।





















