
Xiaomi से जुड़ी एक खबर पिछले महीने सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ के तहत एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे Redmi 9i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज शाओमी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन से पर्दा उठाते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपना यह नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो आने वाली 15 सितंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Redmi 9i के लॉन्च की जानकारी देते हुए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया है। शाओमी ने बताया है कि रेडमी 9आई स्मार्टफोन आने वाली 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। शाओमी का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाईव हो गया है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इसी ई-कॉमर्स साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
? Entertaℹ️nment & excℹ️tement are both going to be yours! ?#Redmi9i – is launching on September 1⃣5⃣ on https://t.co/cwYEXdVQIo & @Flipkart!
Tweet ‘ℹ️ AM READY’ if you’re as excited about the launch as we are! #BigOnEntertainment
? Get notified: https://t.co/inhuC48t0k pic.twitter.com/AusAjT0l89
— Redmi India – #RedmiSmartBand is here! (@RedmiIndia) September 9, 2020
Xiaomi Redmi 9i के लॉन्च की जानकारी देने के अलावा कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। हालांकि उम्मीद है कि रेडमी 9आई एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। वहीं फोन के प्रोडक्ट पेज की इसकी फोटो को भी शेयर किया गया है जिससे पता चला है कि रेडमी 9आई वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के उपरी हिस्से पर 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं पैनल पर मौजूद है।
पहले सामने आई प्राइस बाबा वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी रेडमी 9आई स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन इंडियन मार्केट में Nature Green, Sea Blue और Midnight Black कलर में लॉन्च होगा।
Xiaomi Redmi 9A
इस महीने शाओमी ने रेडमी 9 सीरीज़ में तहत Redmi 9A स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसका बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही मॉडल 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Xiaomi Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9A)





















