
OnePlus ने जुलाई महीने में मिड बजट सेग्मेंट में अपने पैर पसारते हुए OnePlus Nord स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन 24,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया था जिसके बाद यह वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया था। इसी फोन के जरिये वनप्लस ने अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज़ को टेक मंच पर पेश किया था। वहीं आज ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज़ का विस्तार करते हुए कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन OnePlus Nord N100 और OnePlus Nord N10 5G भी लॉन्च कर दिए हैं।
लुक और डिजाईन
सबसे पहले फोन की OnePlus Nord N10 5G के डिजाईन की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन पूरी तरह से बेजल लेस हैं जिसके नीचले हिस्से पर बेहद मामूली सा चिन पार्ट नज़र आता है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर होल दिया गया है जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। वनप्लस नोर्ड एन10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में फिट है। इस सेटअप में कैमरा सेंसर ‘L’ शेप में लगे हैं। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। लंबे समय बाद OnePlus फोन में ऐसा फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दिया है।

OnePlus Nord N10 5जी के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ ही स्पीकर ग्रिल दिया गया है। फोटो में फोन का रियर पैनल कॉफी शाइनी नज़र आ रहा है लेकिन यह किस मैटेरियल का बना है, यह जानकारी अभी वनप्लस कंपनी की ओर से नहीं आई है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस ने अपने इस नए फोन को 6.49 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है OnePlus Nord N10 5G कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया एक 5जी स्मार्टफोन है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो आक्सिजन ओएस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 5जी सपोर्ट करने वाला क्वॉलकॉम का नया स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया गया है।
यह भी पढ़ें : OnePlus लाया लो बजट वाला Nord N100, क्या मार्केट में मचेगा तहलका
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord N10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह नया वनप्लस स्मार्टफोन 119डिग्री एफओवी की क्षमता वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। फोन में एक मैक्रो लेंस और एक मोनोक्रोम लेंस भी दिया गया है जिनकी एमपी पावर अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड एन10 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord N10 5G में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल स्पीकर से लैस किया गया है जो बेहतरीन स्टीरियो साउंड इफेक्ट प्रदान करते हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वनप्लस ने अपने इस फोन को 4,300एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है जो Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
वेरिएंट्स व कीमत
OnePlus Nord N10 5G को अमेरिकी मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करती है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यूएस में यह फोन Midnight Ice कलर में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत £329 यानि भारतीय करंसी अनुसार 31,500 रुपये के करीब है।





















