सिर्फ 7,990 रुपये में लॉन्च हुआ 4,030एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे वाला Vivo Y1s

Join Us icon

Vivo कंपनी अगले महीने भारत में अपनी ‘वी20 सीरीज़’ का शानदार स्मार्टफोन Vivo V20 Pro लॉन्च करने जा रही है जो 5G कनेक्टिविटी से लैस होकर आएगा। इस पावरफुल मोबाइल के इंडिया लॉन्च से पहले वीवो ने एक सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी की ओर से Vivo Y1s इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन सिर्फ 7,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जिसे Jio के लॉक इन ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Vivo Y1s

वीवो वाई1एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह लो बजट फोन प्लास्टिक बॉडी पर लॉन्च हुआ है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाला नॉच दी गई है। वीवो वाई1एस 88.5 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बना है जो 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ फुलव्यू एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

Vivo Y1s launched at rs 7990 with 4030 mah battery 13mp camera specs price sale

Vivo Y1s को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 10.5 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट मौजूद है। भारतीय बाजार में यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिय फोन की मैमोरी को बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें : अब 10 नहीं 11 अंको का हो जाएगा मोबाइल नंबर, एक जनवरी 2021 से होगा यह बड़ा बदलाव

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y1s के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो वाई1एस एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 135.11 x 75.09 x 8.28एमएम तथा वज़न 161ग्राम है।

Vivo Y1s launched at rs 7990 with 4030 mah battery 13mp camera specs price sale

Vivo Y1s बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y1s स्मार्टफोन 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में यह फोन Aurora Blue और Olive Black कलर में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 7,990 रुपये है। यूजर्स Vivo Y1s को Jio के lock-in offer के साथ भी खरीद सकते हैं जिसमें 4550 रुपये के बेनिफिट प्राप्त होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here