5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ आ रहा Vivo Y52s

Join Us icon

फोन निर्माता कंपनी Vivo काफी समय से मार्केट में अपने नए फोन्स को पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। शाओमी-रियलमी जैसी कंपनियों को भी टक्कर देने के लिए वीवो देश-विदेश में नई टेक्नोलॉजी के साथ अपने फोन्स को लॉन्च करने से पीछे नहीं हट रही है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में Vivo Y52s को पेश करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार हैंडसेट को हाल ही में चीन दूरसंचार के प्रोडक्ट लाइब्रेरी में देखा गया था। लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन मॉडल नंबर V2057A के साथ आएगा। वहीं, अब इस डिवाइस को चाइनीज सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C और TENAA पर स्पॉट किया गया है।

कीमत और कलर ऑप्शन

China Telecom लिस्टिंग में सामने आया है कि Vivo Y52s इस महीने यानी 10 दिसंबर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 1,998 Yuan (लगभग 22,546 रुपए) होगी। फोन को Titanium Gray, Monet और Color Sea कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vivo Y20 (2021) वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में जल्द होगा लॉन्च

vivo y52s

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y52s की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.58-इंच IPS LCD पैनल वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फोन फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल के साथ आएगा या इससे ज्यादा पिक्सल को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 720 SoC होगी। इसका मतलब है कि फोन 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस SoC के साथ 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ Vivo Y51 (2020) हुआ लॉन्च

बैक पैनल की बात करें तो Vivo Y52s में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंड्री लेंस दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में प्रीइंस्टॉल एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,910mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन का साइज 164.15 x 75.35 x 8.4mm और वजन 185.5 ग्राम का होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here