
वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर, आदत इस की भी आदमी सी है… गुलज़ार साहब द्वारा लिखी गई ये पंक्तियां कितनी सही हैं। वक्त कब निकल जाए कुछ पता ही नहीं चलता। देखते ही देखते यह पूरा साल आंखों के सामने से निकल गया और आज हम साल के आखिरी सफर पर निकल पड़े हैं। यह वह सफर है जब हम आपको पूरे साल का आंकलन कर बेस्ट मोबाइल और गैजेट्स के बारे में बताते हैं। पिछले साल 91मोबाइल्स द्वारा किए गए इस अवॉर्ड शो का जलवा तो आप देख ही चुके हैं लेकिन इस बार दायरा और भी बड़ा हो गया है। एक बार हम Indian Gadget Awards 2020 के रूप में फिर से इंडस्ट्री का सबसे बड़ा टेक अवार्ड लेकर आए है।
बड़ा टेक अवार्ड का मतलब सिर्फ यह नहीं कि कैटेगरी बड़ी है बल्कि इस बार हमारे साथ जुड़े हैं टेक इंडस्ट्री के सबसे बुलंद आवाजें जिनके साथ मिलकर यह अवार्ड बन चुका है वाइस ऑफ इंडस्ट्री। इतना जानने के बाद आपकी उत्सुकता और भी बढ़ गई होगी कि इस शो का नाम क्या है, कब से शुरू हो रहा है, शो में कितनी अवॉर्ड कैटेगरी हैं, होस्ट्स कौन हैं, कितने जूरी मेंबर्स हैं और यूजर्स पार्टिशिपेशन के लिए क्या है। तो चलिए मैं इसके बारे में आपको विस्तार से बता रहा हूं।
वॉइस ऑफ इंडस्ट्री
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह इंडिया का सबसे बड़ा टेक एंड गैजेट्स अवॉर्ड होने वाला है। ऐसे में जूरी मेंबर्स की सूची भी लंबी है। इस शो में विनर्स का चुनाव करने के लिए 30 से ज्यादा जूरी मेंबर्स को शामिल किया गया है।
The Indian Gadget Awards 2020 के को-होस्ट में 91mobiles के अलावा भारत के प्रमुख यूट्यूबर Geekyranjit और Trakin Tech जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही नामी गिरामी टेक वेबसाइट MySmartPrice की भी मौजूदगी है।
वहीं इवेंट्स पार्टनर हैं- टेक्नो रुहेज़, रेवाटलैस, गैजेट्स डायरी, प्राइसबाबा, टेक पीपी, धनंजय टेक, गैजेट्स टू यूज़, टेक्नोलॉजी जोक, गाइड एंड टेक, गिज़मोऐडिक्ट, गिज़मोटाइम्स, गिरिसोनासेरी टेक, टेक्निक्ड, टेक तमीज़ा, तमिल टेक, लोड ओली टेक और फोनअरीना तमिल जैसे नाम शामिल हैं।
कितनी हैं कैटगरी
The Indian Gadget Awards 2020 के इस शो में 22 से ज्यादा कैटेगरी हैं जिसमें 10 कैटेगरी मोबाइल की रखी गई है। मोबाइल कैटेगरी के बारे में बता दूं कि 8 कैटगरी में विनर का चुनाव जूरी मेंबंर्स द्वारा किया जाएगा जबकि 2 कैटेगरी यूजर्स के लिए रखी गई हैं। यहां आप अपनी पसंद का फोन और ब्रांड चुनेंगे। इसके लिए आप 29 दिसंबर से हमारे सोशल चैनल्स या वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा फोन और ब्रांड के लिए वोट कर सकते हैं।
कब, कहां कैसे मिलेगी जानकारी
अब आपका सवाल यही होगा कि इतने बड़े अवॉर्ड की जानकारी हमें कब कहां और कैसे मिलने वाली है तो बता दूं कि 91मोबाइल्स द्वारा आयोजित इस शो The Indian Gadget Awards 2020 का नाम दिया गया है और इसका शोर आपको हर जगह सुनाई देगा। इस अवॉर्ड शो की शुरुआत आज से हो गई है और यह अगले लगभग 20 दिनों तक चलने वाला है। 15 जनवरी के आस-पास The Indian Gadget Awards 2020 के विजेताओं की घोषणा होगी और इसकी जानकारी आप हमारी वेबसाइट से और सोशल चैनल्स के माध्यम से ले सकते हैं।
तो आपने The Indian Gadget Awards 2020 के बारे में लगभग सब कुछ जान लिया है और अब आपको इंतजार होगा कैटेगरी तथा उनके नॉमिनीज का। तो कल से सारी जानकारी हमारी वेबसाइट और सोशल चैनल्स पर आने वाली हैं बस आप तैयार हो जाएं इसमें भाग लेने के लिए।
और हां! सबसे खास बात यूजर्स च्वाइस सेक्शन में भाग लेने वालों को मिलेगा 3 लाख रुपये तक का आकर्षक इनाम जीतने का मौका।


















