
इस कैटेगरी में शामिल होते हैं वो चुनिंदा और बेस्ट स्मार्टफोन जिनके कैमरा सेग्मेंट के सब दिवाने हो गए है। पहला नाम है Apple iPhone 12 Pro Max को जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें तीनों सेंसर 12एमपी के हैं जो एफ/1.6 अपर्चर से लेकर 26एमएम-52एमएम फोकल लेंथ, 4एक्स डिजीटल ज़ूम और ओआईएस जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं। कैटेगरी में दूसरा और तीसरा नॉमिनी Samsung Note 20 Ultra और Samsung S20 Ultra है।
ये दोनों सैमसंग फोन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में 48एमपी टेलीफोटो लेंस के साथ क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है तो वहीं गैलेक्ना नोट 10 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए नोट10 अल्ट्रा में एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है तथा एस20 अल्ट्रा एफ/2.2 अपर्चर वाला 40एमपी सेंसर सपोर्ट करता है।
Xiaomi Mi 10 भी इस कैटेगरी का तगड़ा नाम है जो 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 13एमपी वाइड एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है तथा सेल्फी के लिए 20एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा वाले OnePlus 8 Pro और Vivo X50 Pro भी इस कैटेगरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।
वनप्लस 8 प्रो में 48एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 8एमपी थर्ड सेंसर + 5एमपी टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं वीवो एक्स50 प्रो स्मार्टफोन प्राइमरी सेंसर के अलावा 13एमपी पोर्ट्रेट लेंस + 8एमपी टेलीफोटो शूटर + 8एमपी मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8 प्रो में 16एमपी सोनी आईएमएक्स471 सेंसर दिया गया है तथा वीवो एक्स50 प्रो 32एमपी पंच-होल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।





















