The Indian Gadget Awards 2020 : मोबाइल गेमिंग के ये महारथी बने हैं Best gaming phone of 2020

Join Us icon

इस साल कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने देश में मोबाइल गेमिंग को भी नया आयाम प्रदान किया है। अनेकों मोबाइल यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल गेम खेलने के लिए किया है लिहाजा हमनें इस साल के अवॉर्ड में बेस्ट गेमिंग फोन कैटेगरी को भी शामिल किया है। इस कैटेगरी का पहला नॉमिनी है ASUS ROG Phone 3 जो टच सेंसिटिव अल्ट्रासॉनिक बंपर/शोल्डर बटन एयरट्रिगर जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आता है।

हैवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसलिए ‘गेमकूल 3’ कूलिंग सिस्टम से फोन को लैस किया गया है। एंडरॉयड 10 के साथ यह फोन 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650जीपीजू दिया गया है।

iQOO 3, OnePlus 8T और Xiaomi Mi 10 भी इस कैटेगरी के नॉमिनी हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुए हैं और आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के 7एनएम तकनीक पर बने स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करते हैं। ये तीनों मोबाइल फोन ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करते हैं।

साल के बेस्ट गेमिंग फोन में Apple iPhone 12 Pro Max भी कड़ी टक्कर दे रहा है। यह फोन बॉयोनिक ए14 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 5एनएम फेब्रिकेशन पर बना है तथा 16-कोर न्यूरल इंजन पर काम करता है। यह चिपसेट फोन की परफॉर्मेंस को 80 प्रतिशत तक बूस्ट करने में सक्षम है तथा CPU और GPU को 50 प्रतिशत तक अधिक फास्ट बना देता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here