The Indian Gadget Awards 2020 : ये हैं सबको पीछे छोड़ने वाले Smartphone of the year 2020

Join Us icon

सभी तरह के अवॉर्ड्स के बाद बारी आती है इस साल लॉन्च हुए सबसे ताकतवर फोन की यानि Smartphone of the year 2020. ऐसा फोन जो लुक में शानदार और फीचर्स के दमदार रहा। इस कैटेगरी का पहला नॉमिनी है Apple iPhone 12 Pro Max. आईओएस 14 और बॉयोनिक ए14 की पावर से लैस इस फोन ने बाजार में आने से पहले ही लोगों को अपना फैन बना लिया था। इसके साथ ही Apple iPhone 12 भी लिस्ट में मौजूद है जिसने महंगी कीमत के बावजूद बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

Samsung Galaxy Note20 Ultra भी इस कैटेगरी में अपनी दावेदारी पेश करता है। 12 जीबी रैम और एक्सनॉस 990 चिपसेट के साथ यह 5G फोन ताकतवर एडवांस फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इसी तरह स्मार्ट कैमरा तकनीक से लैस OPPO Find X2 भी इस कैटेगरी का नॉमिनी बना है। यह फोन 12 जीबी रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है और 65वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10 और OnePlus 8 Pro साल के बेस्ट स्मार्टफोन की कैटेगरी के दो बड़े नाम हैं। ये दोनों ही फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। शानदार लुक वाले वनप्लस 8 प्रो और शाओमी मी 10 दोनों मोबाइल फोंस को कंपनी की ओर से क्वॉलकॉम के 7एनएम फेब्रिकेशन पर बने स्नैपड्रैगन 865 5जी चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

इस कैटेगरी में अगला नाम है Motorola Edge Plus. यह फोन शाओमी मी 10 की ही तरह 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोटोरोला ऐज़+ को भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ बेहद ही फास्ट प्रोसेसिंग प्रदान करने में सक्षम है। यह देखना रोचक होगा कि इन सातों में से कौन-सा फोन बाजी मारेगा और बनेगा स्मार्टफोन ऑफ द ईयर 2020

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here