देशी कंपनी ने लाॅन्च किया दुनिया का पहला ‘कस्टमाइज़ेबल फोन‘, मर्जी मुताबिक बदल सकेंगे फोन की स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

आत्‍मनिर्भर भारत अभियान (Atmanirbhar Bharat) के तहत देशी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने भारत में अपने इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किए गए पहले फोन Lava Z1 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और मिलिट्री ग्रैड सर्टिफिकेशन वाले में Z2, Z4 और Z6 से भी पर्दा उठाया है। इन फोन के अलावा कंपनी ने दुनिया का पहला कस्टमाइजेबल फोन Lava MYz पेश किया है। इसका मतलब है कि अपना फोन लेने से पहले उसे कस्टमाइज किया जा सकेगा। कस्टमाइज करना भारतीय मोबाइल मार्केट के साथ ही टेक वर्ल्ड के लिए भी काफी अनोखा एक्सपीरियंस होने वाला है। फोन को खरीदने के बाद भी कुछ कीमत चुकाकर कस्टमाइज किया जा सकेगा, इस प्रोग्राम को कंपनी ने Lava Zup का नाम दिया है। आइए आगे आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

क्या है MyZ

Lava ने आज दुनिया के पहले स्मार्टफ़ोन MyZ के लॉन्च की घोषणा की – जिसे कस्टमाइज़ किया जा सकता है। MyZ को विशष रूप से डिज़ाइन किया गया है ताकि ग्राहक फोन खरीदने से पहले अपने इसमें अपने हिसाब से रैम, कैमरा और रोम जैसे फीचर्स को कम या ज्यादा कर सकें। खरीद से पहले फोन को कस्टमाइज करना की प्रक्रिया My-Z कही जाएगी। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ सिर्फ 9,999 रुपये में लाॅन्च हुआ यह शानदार ‘इंडियन’ फोन
lava-myz-1

रैम, रोम और कैमरा को बदलने का मिलेगा ऑप्शन

लावा के MyZ फोन के सभी वेरिएंट्स में कुछ स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन्स होंगे, जिन्हें बदला नहीं जा सकेगा। कंपनी के अनुसार इस सीरीज के सभी फोन्स में मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर, 5000एमएएच बैटरी और 6.5-इंच एचडी+ आईपीएस डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन में रैम, रोम, रियर कैमरा, सेल्फी कैमरा और कलर ऑप्शन को ग्राहक बदल सकेगा।

lava-myz

यहां बिकेगा यह यूनिक फोन

इस यूनिकि ‘Made-to-Order’ कॉन्सेप्ट के अंदर कस्टमर के पास 2GB, 3GB, 4GB और 6GB रैम के साथ 32GB, 64GB और 128GB रोम कॉम्बिनेशन को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसेक अलावा रियर कैमरा ऑप्शन में डुअल (13+2MP) और ट्रिपल (13+5+2MP) कैमरा के साथ फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP और 16MP लेंस का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप MyZ फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस यूनिक ‘Made-to-Order’ डिवाइस को लावा ई-स्टोर www.lavamobiles.com से खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Lava ने लाॅन्च किए 4 नए ‘Made In India’ स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,499 रुपये से शुरू

लावा इंटरनेशनल के अध्यक्ष और बिजनेस हैड सुनील रैना ने कहा कि हमें अपने युवा आरएंडडी और डिजाइन टीम पर गर्व है, जिसने लावा को इस तरह की अनूठी उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बना दिया। यह अवधारणा, उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करने के अलावा, लावा को अपस्ट्रीम और डाउन-स्ट्रीम आपूर्ति सीरीज को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही, रिटेलर्स और ट्रेडर्स भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार फोन का निर्माण कर सकेंगे।

क्या है Lava Zup

लावा Zup के साथ ग्राहक अपने फोन को खरीदने के बाद भी कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर डिवाइस में रैम और रोम को अपग्रेड कर सकते हैं। ऑन-द-स्पॉट अपग्रेड के लिए ग्राहकों को सर्विस सेंटर में पहले से बुकिंग करानी होगी। इस अपग्रेडेशन के लिए कुछ कीमत ही चुकानी होगी।

SUnil Raina का कहना है कि इस अनूठे इनोवेशन के साथ हम ग्राहकों को पैसे बचाएंगे। इसके अलावा ग्राहक नए फोन में डाटा ट्रांसफर करने की परेशानी से बचेंगे। सुनील रैना ने आगे कहा, “हम माननीय प्रधान मंत्री के मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण और आत्‍मनिर्भर भारत के साथ मजबूती से जुड़ हुए हैं।”

MyZ और Zup सीरीज

MyZ और Zup सीरीज में MediaTek Helio G35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ स्टॉक एंडरॉयड 10 यूजर इंटरफेस होगा जो कि बिल्कुल ब्लोटवेयर फ्री प्यूोर एंड्रॉयड का एकस्पीरियंस उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा फोन वॉटर ड्रॉप नॉच, HD+ डिसप्ले 6.5″ (16.55 cm) के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होंगे। इतना ही नहीं फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here