
Xiaomi ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए रेडमी नोट सीरीज़ में नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 9T नाम के साथ लाॅन्च हुआ है जिसे यूरोपियन मार्केट में एंट्री ली है। रेडमी नोट 9टी चीन में लाॅन्च हुए रेडमी नोट 9 5जी का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न है जो आर्कषक लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।
Redmi Note 9T
रेडमी नोट 9टी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल वाली है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन का डायमेंशन 161.96mm × 77.25mm × 9.20mm तथा वज़न 200 ग्राम है।

Redmi Note 9T एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक डायमनसिटी 800यू चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि मीडियाटेक का यह चिपसेट 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 9टी को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लाॅन्च किया गया है जो 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 10 Pro इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, लाॅन्च आया और करीब
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें रेडमी नोट 9टी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए Redmi Note 9T में एफ/2.5 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 9टी एक डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी और डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए यहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 9टी में 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें: Nokia 6.3/6.4 के रेंडर्स में सामने आया डिजाइन, लॉन्च से पहले देखें लुक
Redmi Note 9T के 4 जीबी रैम $ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 229 यूरो यानि 20,500 रुपये के करीब है तथा फोन के 4 जीबी रैम $ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 269 यूरो यानि 24,000 रुपये के करीब कीमत पर लाॅन्च किया गया है। शाओमी रेडमी नोट 9टी ने इंटरनेशनल मार्केट में Daybreak Purple और Nightfall Black कलर में एंट्री ली है।





















