
Xiaomi बता चुकी है कि कंपनी इस हफ्ते बड़ा लॉन्च करने वाली है। 4 मार्च को शाओमी अपनी ‘रेडमी नोट 10’ सीरीज़ से पर्दा उठाऐगी। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जो 4 मार्च को इंडिया के साथ ही अन्य मार्केट्स में भी कदम रखेगा। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ को सोशल मीडिया पर टीज़ किया जा रहा है जिसमें स्मार्टफोन मॉडल्स की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। अगर आप भी रेडमी नोट 10 सीरीज़ में रूचि रखते हैं तो आगे आप लॉन्च से पहले ही जान पाएंगे कि क्या होगा Xiaomi Redmi Note 10 सीरीज़ में खास।
108एमपी कैमरा
शाओमी रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है सीरीज़ में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा मॉडल 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह टेलीफोटो + मैक्रो लेंस होगा। वहीं दूसरी ओर रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इस सेटअप में भी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा।
डिसप्ले
Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max यानि सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल को को कंपनी की ओर से 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन में 6.43 इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। शाओमी की यह पूरी सीरीज़ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगी जिसे कंपनी ने डॉट डिसप्ले का नाम दिया है।

बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 10 के लीक हुए रिटेल बॉक्स पर फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी बैटरी कैपेसिटी भी लिखी गई है। फोन बॉक्स से पता चला है कि Redmi Note 10 स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं उम्मीद की जा सकती है कि सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस भी 5,000एमएएच या इससे अधिक कैपेसिटी की बैटरी सपोर्ट करेंगे।
5G
इस साल पूरी दुनिया समेत इंडिया में भी 5जी का विस्तार होगा और सभी मोबाइल कंपनियां इसकी तैयारी में जुट चुकी है। वक्त की मांग को देखते हुए शाओमी भी अपनी Redmi Note 10 सीरीज़ को 5जी कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारेगी। हालांकि सीरीज़ के तीनों फोन 5जी सपोर्ट नहीं करेंगे बल्कि बेस वेरिएंट में 4जी देखने को मिलेगा तथा इससे बड़े मॉडल 5जी के साथ बाजार में आएंगे।
प्रोसेसर
यहां फिर से रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन की बात करें तो फोन के रिटेल बॉक्स से खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 678 चिपसेट पर लॉन्च होगा। क्वॉलकॉम द्वारा लॉन्च किया गया यह चिपसेट ज्यादा पुराना नहीं है तथा यह 11नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर काम करता है। वहीं रेडमी नोट 10 में आक्टाकोर प्रोसेसर भी देखने को मिलेगा।




















