
OnePlus 9 5G सीरीज को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब पुष्टि हो गई है कि वनप्लस ग्लोबली 23 मार्च को एक इवेंट में शाम 7:30 बजे अपने नए फोन्स से पर्दा उठाएगी। इंडिया के साथ ही फोन कई और देशों में पेश किया जाएगा। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर बनी माइक्रोसाइट से यह पता चला है कि वनप्लस ने कैमरे के लिए Hasselblad के साथ पार्टनरशिप की है। यहां बताया गया है कि हैसलब्लैड के कैमरे से 1969 में चांद पर इंसान के पहले कदम की मशहूर फोटो ली गई थी। इससे साफ हो गया कि वनप्लस ने आने वाली वनप्लस 9 सीरीज के लिए हैसलब्लैड के साथ साझेदारी की है।
Amazon पर होगी OnePlus 9 सीरीज की सेल
अमेजन पर कंपनी ने OnePlus 9 Pro की ऑफिशियल लुक की जानकारी दी है। वनप्लस 9 प्रो में रियर पर रेक्टेंगुलर क्वाड-कैमरा सेटअप, सिल्वर कलर पैनल और Hasselblad की ब्रांडिंग होगी। बता दें कि कंपनी इस सीरीज को ‘Something new is on the horizon’ टैगलाइन से टीज कर रही है। इससे साफ है कि फोन की सेल अमेजन इंडिया पर होगी। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 2 की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर, होने वाला है यह बड़ा बदलाव

OnePlus 9 में होंगे तीन फोन लॉन्च
OnePlus 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स- OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R की एंट्री होगी। इन तीनों ही फोन को लेकर अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी हैं, जिनमें फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी खुलासा हुआ है।
“वनप्लस के संस्थापक और सीईओ पीट लाउ ने कहा कि OnePlus हमेशा प्रीमियम उपयोगकर्ता के अनुभव को हर चीज पर प्राथमिकता दी है। 2021 की शुरुआत में हम अपने यूजर्स के लिए स्मार्टफोन कैमरा अनुभव में सुधार लाने के लिए एक प्रयास कर रहे हैं, जिसमें Hasselblad हमारा साथ देगा।”
OnePlus Watch भी होगी लॉन्च
दूसरी ओर वनप्लस के CEO पीट लाउ ने पहले ही कंपनी की पहली स्मार्टवॉच के आने को लेकर पुष्टि कर दी थी। इस वॉच को OnePlus Watch नाम दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि मार्च में OnePlus 9R, OnePlus Watch और दो प्रोडक्ट को पेश किया जाएगा।
OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro की लीक स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 9 और इसके प्रो वेरियंट में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा दोनों फोन में दोनों फोन में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इन दोनों फोन की खास बात होगी कि इनमें वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: देखें OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में कितना होगा अंतर, ये अहम स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

OnePlus 9R की लीक स्पेसिफिकेशन्स
इस सीरीज के तहत आने वाला OnePlus 9R में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो कंपनी इस फोन में 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है।





















