
Vivo ने आज इंटरनेशनल मार्केट में अपना 5जी प्रोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y72 5G पेश किया है। यह मोबाइल फोन फिलहाल थाईलैंड के बाजार में उतारा गया है जो 8जीबी रैम, मीडियाटेक डायमनसिटी 700 चिपसेट, 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। वीवो वाई72 5जी फोन की कीमत THB 9,999 यानि भारतीय करंसी अनुसार 23,000 रुपये के करीब है जो आने वाले दिनों में थाईलैंड के बाहर अन्य बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक व डिजाईन
Vivo Y72 5G को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे ही ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस नॉच दी गई है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमर सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर चौकोर आकार में वर्टिकली लगाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5,160mAh बैटरी, 8GB रैम और पावरफुल स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ POCO X3 Pro हुआ लॉन्च
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y72 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत का है। वीवो ने अपने फोन को एंडरॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 पर लॉन्च किया है जो मीडियाटेक डायमनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई72 5जी फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में डुअल सिम, वोएलटीई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स मौजूद है। Vivo Y72 5G फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।


















