
शाओमी ने इसी हफ्ते चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपनी Mi 11 सीरीज के अंदर नए फोन्स को पेश किया है। इन फोन में Mi 11 Ultra 5G, Mi 11 Pro 5G और Mi 11 Lite 5G शामिल थे। वहीं, अब Xiaomi इंडिया हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने जानकारी दी है कि इंडिया में इस सीरीज का सबसे पावरफुल फोन Mi 11 Ultra पेश किया जाएगा। मनु जैन ने ट्विट कर जानकारी दी है कि Xiaomi Mi 11 Ultra भारतीय मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च कर रही है। मनु जैन ने एक ट्वीट में कहा है कि Mi 11 Ultra अब तक का सबसे प्रीमियम और बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। उन्होंने इसे सुपर फोन बताया है और DXO का हवाला देते हुए वर्ल्ड बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन भी बताया है।
लॉन्च पोस्टर
भारत लॉन्च के लिए एक टीजर पोस्टर भी शेयर किया गया है जिसमें 23 अप्रैल के साथ फोन की तस्वीर है। बता दें कि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हम पहले से ही जानते हैं। आइए आगे जानते हैंं मी 11 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर क्या कुछ हम जानते हैं। इसे भी पढ़ें: Global chip shortage: बढ़ सकते हैं सभी मोबाइल के दाम, Xiaomi ने भी कर दिया है ऐलान
#Mi11Ultra: BEST & most premium flagship phone ever! ?
It is NOT a #Smartphone. It is a #SuperPhone!
? World’s #DXO No. 1 Camera
? World’s 1st #50MP + #48MP + #48MPLaunching in #India on 23rd April. RT if you are excited.
I ❤ #Mi #Xiaomi #Mi11 #Mi11series pic.twitter.com/7YGnGcoOAT
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) April 1, 2021
Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स
Mi 11 अल्ट्रा में 6.81 इंच 2K AMOLED डिसप्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और टॉप पर HDR10 + डॉल्बी विजन सपोर्ट व गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। इसके अलावा फोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है जिसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, हैंडसेट 67W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पर काम करता है। Mi 11 अल्ट्रा Android 11-आधारित MIUI 12 पर कार्य करता है।

दिलचस्प बात यह है कि Mi 11 Ultra रियर कैमरा मॉड्यूल पर एक छोटा होल-पंच है। कैमरा की बात करें तो Mi 11 अल्ट्रा 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP टेलीफोटो कैमरा के साथ 120x डिजिटल जूम सपोर्ट और 48MP वाइड-एंगल लेंस से लैस है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा है। इसे भी पढ़ें: सावधान! कहीं नकली Xiaomi प्रोडक्ट तो नहीं खरीद रहे हैं आप ? ऐसे जानें Mi Products ऑरिजनल है या फेक
यह हो सकती है कीमत
भारत में Mi 11 अल्ट्रा की कीमत 23 अप्रैल को आधिकारिक रूप से सामने आएगी। चीन में डिवाइस के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आरएमबी 5,999 (लगभग 67,000 रुपए), 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट को क्रमशः RMB 6,499 (लगभग72,500 रुपए) और RMB 6,999 (लगभग 78,100 रुपए) है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन की कीमत भारत में 60,000 रुपये से ऊपर होगी।





















