
इंडिया की 5G स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ रही है। जाने माने टेक ब्रांड्स व मोबाइल कंपनियां नए नए 5जी फोंस भारत में लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में वीवो ने भी अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया Vivo V21 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया है। इस मोबाइल फोन ने 29,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में एंट्री ली है जो शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। यदि आप भी इस फोन में रूचि रखते हैं या फिर जानना चाहते हैं कि वीवो का यह नया 5जी फोन खरीदना चाहिए या नहीं, तो आगे हमने ऐसे ही सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की है और समझा है कि Vivo V21 5G में खूबियां तो काफी हैं लेकिन कुछ प्वाइंट्स ऐसे भी है जो इस फोन की खामी बनकर सामने आते हैं और यह फोन खरीदने से पहले इन्हें जानना जरूरी है।
खूबियां
1. डिसप्ले व स्टाईल
Vivo V21 5G फोन को कंपनी ने ब्रांड का सबसे पतला 5जी फोन कहा है। यह मोबाइल फोन स्लीक कटिंग ऐज डिजाइन पर लॉन्च हुआ है जिसकी मोटाई महज 7.29mm है। हालांकि यह डायमेंशन सिर्फ Dusk Blue कलर वेरिएंट में ही बनाई गई है। वहीं वीवो वी21 5जी को 2404 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो ई3 एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

2. 8GB + 3GB RAM
वीवो वी21 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतारा है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है लेकिन इसके साथ ही फोन में 3 जीबी रैम का एडिशनल रैम मैमोरी स्पेस भी मौजूद है। यानि जरूरत पड़ने पर यह फोन 11 जीबी रैम मैमोरी पर स्वीच हो जाएगा और लैगफ्री व फास्ट प्रोसेसिंग देगा। इसके साथ ही फोन में UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है जो तेजी से डाटा रीड व राइट करती है। यह भी पढ़ें : लो बजट में खामोश VIVO, बढ़ रहा है सस्ते फोन का इंतजार
3. डुअल मोड 5G
Vivo V21 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने डायमनसिटी 800यू चिपसेट पर रन करता है। यह चिपसेट 5जी सपोर्ट करता है जो डुअल मोड SA/NSA नेटवर्क पर काम करता है। वहीं वीवो वी21 को कंपनी ने डुअल सिम सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा है तथा ये दोनों ही सिम स्लॉट 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।

4. कैमरा
वीवो वी21 5जी फोन को कंपनी की ओर से ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का मल्टी फंक्शन कैमरा सपोर्ट करता है जो वाइड एंगल लेंस और बोका लेंस दोनों को काम करता है। वहीं इस सेटअप में तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर सपोर्ट करता है।
खामियां
1. पुराना डिजाईन
बेशक Vivo V21 5G फोन को कंपनी ने स्लीम बॉडी के साथ बाजार में उतारा है लेकिन इस फोन का डिजाईन वीवो द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके स्मार्टफोंस से काफी ज्यादा अलग नहीं है। Vivo V20 Pro या Vivo X60 की ही बात करें तो इन दोनों मोबाइल फोंस की रियर लुक Vivo V21 जैसी है। कैमरा प्लेसमेंट स्टाईल को कंपनी ने लगभग समान ही रखा है। अब फ्लैश लाईट में मामूली सा फर्क नज़र आता है। वीवो वी21 के रियर डिजाईन को बुरा तो नहीं कहा जाएगा लेकिन हॉं, कुछ अलग या नया होता तो बात ही कुछ और होती।

2. सेल्फी
Vivo V21 5G स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और डुअल LED फ्रंट फ्लैश के साथ आता है। यकिनन यह लेंस बेहद ही शानदार फीचर से लैस किया गया है लेकिन आपको याद दिला दें कि इस सीरीज़ के ओल्ड मॉडल Vivo V20 Pro को डुअल सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया गया था जिसमें 44MP + 8MP दो फ्रंट कैमरे थे। एक साल पहले डुअल सेल्फी का स्वाद ले चुके वीवो फैन्स को सिंगल सेल्फी लेंस वाला वीवो वी21 फोन फीका लग सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V21 5G Vs Realme X7 5G: एक नजर में देखें किसमें कितना है दम
3. बैटरी
उपर बताए गए दोनों प्वाइंट्स की तरह वीवो ने इस फोन में की बैटरी में भी कोई अपग्रेड नहीं किया है। Vivo V21 5G में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आज लो बजट में भी जहां 6,000एमएएच बैटरी वाले फोन आने लगे हैं वहीं इस 5जी फोन में सिर्फ 4,000एमएएच की बैटरी को भी एक खामी ही कहा जाएगा। कम पावर के साथ ही अगर चार्जिंग तकनीक भी थोड़ा एडवांस होती तो ज्यादा अच्छा था।

4. प्राइस
5G फोन अब धीरे धीरे आम होते जा रहे हैं। मोबाइल कंपनियों को भी प्रयास रहता है कि उपभोक्ताओं को कम कीमत पर 5जी स्मार्टफोन मुहैया कराए जाए। भारत में 20,000 रुपये से कम के बजट में 5G स्मार्टफोन उपलब्ध होने लगे हैं। वीवो ने अपने नए मोबाइल वी21 को 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है जिसके बड़े स्टोरेज वेरिएंट का दाम 32,990 रुपये है। स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से फोन बहुत ज्यादा महंगा तो नहीं कहा जाएगा, लेकिन हां इसे सस्ता या फिर बजट में फिट भी कहना गलता होगा। हमारे हिसाब से फोन का शुरूआती प्राइस 25,000 रुपये के करीब होना चाहिए था।


















