
Vivo ने हाल ही में अपनी Y-सीरीज के अंदर नए फोन Y12s 2021 को टेक मार्केट में पेश किया था। फिलहाल कंपनी ने Y12s 2021 को वियतनाम में लॉन्च कर किया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी एंट्री ले सकता है। दूसरी ओर कंपनी के एक नए अपकमिगं Y-सीरीज के फोन की जानकारी सामने आई है। इस नए फोन को कंपनी Vivo Y76s 5G के नाम से पेश कर सकती है। वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले फोन TENAA पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेक्स की पुष्टि हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन को किन पावरफुल फीचर्स के साथ मार्केट में लाया जाएगा। आइए TENAA पर लिस्ट किए गए Vivo Y76s 5G स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
Vivo Y76s 5G
TENAA लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग फोन को मॉडल नंबर V2111A के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, जानकारी मिली है कि इस फोन में 6.58 इंच का डिस्प्ले होगा। हालांकि, स्क्रीन रिजोल्यूशन या रिफ्रेश रेट की जानकारी इस लिस्टिंग में सामने नहीं आई है। इसके अलावा लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन में 4,910 एमएएच की बैटरी होगी। TENAA लिस्टिंग आगे पुष्टि करती है कि फोन एंडरॉयड 11 पर कार्य करेगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह क्षेत्र के आधार पर ओरिजनल ओएस या फनटच ओएस 11 की एक स्किन होगी। वहीं, इसका डाइमेंशन 163.95 x 75.30 x 8.5mm होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo V21 5G या Vivo V20 Pro 5G, 30,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है बेस्ट

फोन को हाल ही में 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इस सर्टिफिकेशन साइट पर फोन के 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा पता लगा था कि डिवाइस 10W (5V, 2A) चार्जिंग स्पीड चार्ज होगा।। फिलहाल वीवो Y76s 5G के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है।
Vivo Y12s 2021 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई12एस 2021 में 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है। इस फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 11 पर बेस्ड फनटचओएस 11 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोन ने 3 जीबी रैम के साथ एंट्री ली थी जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo भारत में जल्द लॉन्च करेगा Vivo Y76s और Vivo Y53L, कम कीमत में मिलेंगे दमदार स्मार्टफोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y12s 2021 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई12एस 2021 को 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी है।





















