
टेक कंपनी OnePlus को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपने नए मिड रेंज कैटेगरी वाला 5G फोन पर काम कर रही है। अब तक लीक्स में बताया गया था कि अपकमिंग फोन का नाम OnePlus Nord N11 5G होगा। लेकिन, अब नए लीक के अनुसार इस अपकमिंग डिवाइस को OnePlus Nord CE 5G के नाम से पेश किया जाएगा। दरअसल, एक पॉपुलर टिप्स्टर ने जानकारी दी है कि वनप्लस के अगले मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन को OnePlus Nord CE 5G के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी खूबियां वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी जैसी होगी। आइए आगे जानते हैं इस आने वाले हैंडसेट के बारे में क्या और नई जानकारी सामने आई है।
OnePlus Nord CE 5G
इससे पहले कई नामों को लेकर चर्चा चली थी कि अपकमिंग फोन का नाम OnePlus Nord N11 5G और OnePlus Nord N20 5G होगा। लेकिन, अब जाहिर हो गया है कि वनप्लस का अगला मिड रेंज फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी होगा। हालांकि, कंपनी ने अपने नए 5जी मोबाइल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
̷N̷o̷r̷d̷ ̷N̷1̷ ̷5̷G̷ pic.twitter.com/2dBSvv77G1
— Max Jambor (@MaxJmb) May 16, 2021
टिपस्टर ने इस अपकमिंग OnePlus Nord CE 5G के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। डिवाइस के बारे में ऑनलाइन भी कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, नए लीक से साफ है कि यह नॉर्ड N10 5G का स्थान लेगा। OnePlus Nord N10 5G यूरोप और उत्तरी अमेरिका में जारी किया गया था। वहीं, माना जा रहा है कि OnePlus Nord CE 5G भारत में लॉन्च होगा।

OnePlus Nord N10 5G
नोर्ड एन10 को 6.49 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। यह एक 5जी स्मार्टफोन है जो एंडरॉयड 10 आधारित आक्सिजन ओएस के साथ क्वॉलकॉम के नए स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट पर रन करता है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
OnePlus Nord N10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 119डिग्री एफओवी की क्षमता वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एक मैक्रो लेंस और एक मोनोक्रोम लेंस भी भी मौजूद है। इस सेंसर्स की एमपी पावर अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए वनप्लस नोर्ड एन10 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए व्रैप चार्ज 30टी तकनीक से लैस 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है।





















