Vivo Y73 2021 के फीचर्स लॉन्च से पहले गूगल पर हुए लिस्ट, Xiaomi-Realme को होगी परेशानी

Join Us icon

पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड Vivo जल्द ही बजट सेगमेंट में अपनी फेमस Vivo Y Series में नए मोबाइल लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के अंदर आने वाले नए फोन का नाम Vivo Y73 2021 बताया जा रहा है। इस फोन को Google Play Console और IMEI वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इन सर्टिफिकेशन साइट पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, संभावना है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को टेक मंच पर लॉन्च कर देगी। आइए आगे आपको इस फोन के बारे में सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं।

Vivo Y73 2021 की स्पेसिफिकेशन

Google Play कंसोल लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y73 2021 (V2059) को MediaTek MT6785 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जो कि Helio G90-सीरीज का प्रोसेसर है। इस चिपसेट को 8GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा Vivo Y73 2021 में FHD+ (1080×2400) डिसप्ले होगा और लिस्टिंग पर रेंडर से साफ हुआ है कि फोन को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस Android 11 के साथ आएगा। अभी हम Vivo Y73 2021 के बारे में इतना ही जानते हैं। इसे भी पढ़ें: लाॅन्च से पहले ही सामने आई Vivo के नए 5G फोन की जानकारी, बड़ी बैटरी और डिसप्ले से होगा लैस

Vivo Y53s की स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में वीवो का एक और फोन Vivo Y53s गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि वीवो वाई53एस की स्क्रीन की स्क्रीन डेनसिटी 440डीपीआई होगी। उम्मीद है कि फोन में ग्लास प्रोटेक्शन की एक्स्ट्रा लेयर भी दी जाएगी।

Vivo Y53s को इस लिस्टिंग में एंड्रॉयड 11 से लैस बताया गया है जिसके साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा MediaTek MT6769T चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि यह कोडनेम मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट का है। इस चिपसेट मॉडल से यह भी साफ हो गया है कि वीवो वाई53एस 5G फोन नहीं होगा और 4G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: लो बजट में लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s 2021, देखें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

इस लिस्टिंग में वीवो वाई53एस को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है तथा फोन में ग्राफिक्स सेग्मेंट में माली जी52 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि की गई है। वहीं दूसरी ओर सीक्यूसी की लिस्टिंग में यह खुलासा हुआ है कि Vivo Y53s स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। बहरहाल वीवो का यह फोन कब तक बाजार में एंट्री लेगा इसके लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here